Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: बदायूं के एक प्राचीन मंदिर में लागू हुआ ड्रेस कोड, जींस-टीशर्ट वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

Budaun: बदायूं के प्रसिद्ध बिरुआबाडी मन्दिर जो अपने कई चमत्कारों के लिए जाना जाता है, में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक गार्ड को तैनात किया जाएगा जो पाश्चात्य कपड़े पहने लोगों को रोकेगा.

मंदिर में लगा नोटिस बोर्ड

विजय श्रीवास्तव

UP News: उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों के मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होने का सिलसिला जारी है. हाल ही में प्रदेश के कई मंदिरों में इस सम्बंध में निर्देश लागू किए हैं तो अब ताजा खबर बदायूं जिले से सामने आ रही है. यहां के प्राचीन मन्दिर बिरुआबाडी मन्दिर में ड्रेस कोर्ड लागू कर दिया गया है. इस सम्बंध में मन्दिर प्रबंधन नें नोटिस चस्पा कर यह जानकारी साझा की है.

नोटिस के मुताबिक अब मन्दिर के अंदर जींस टी-शर्ट अन्य मॉडल कपड़ों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. तो वहीं इसकी निगरानी करने के लिए अब मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक गार्ड तैनात किया जाएगा, जो जींस-टी शर्ट आदि पाश्चात्य ड्रेस पहनकर मंदिर आने वाले को रोकेगा. बता दें कि जिले का प्रसिद्ध बिरुआबाडी मन्दिर जो अपनें कई चमत्कारों के लिए जाना जाता है. इसीलिए इस मंदिर की सनातन धर्म को मानने वालों में खूब आस्था है. यहां बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इसी दौरान मंदिर परिसर में देखा गया है कि तमाम महिलाएं, लड़कियां और लड़के भी छोटे-छोटे कपड़े व पाश्चात्य ड्रेस पहनकर पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2023: जून में इस दिन निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, पुरी में आते हैं देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु

इसको देखते हुए मन्दिर प्रबंधन ने एक नोटिस चस्पा कर भक्तों के साथ जानकारी साझा की है. मन्दिर परिसर के बाहर एक बैनर लगाया गया है, जिसमें साफ तौर पर हिदायत दी गयी है कि भगवान के दर्शन करने के लिए मर्यादित कपड़े ही पहन कर मंदिर में आना होगा, अगर कोई भक्त जींस टीशर्ट नाईट शूट, कटी जींस आदि में भगवान के दर्शन को आया तो उसे मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इस सम्बंध में मन्दिर के पुजारी प्रंश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग इस तरह के कपड़े पहन कर दर्शन करने के लिए आएंगे उन्हें दर्शन नही कराया जाएगा. इसके लिए मन्दिर गेट पर एक गार्ड भी तैनात किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital