देश

UP News: मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट मामले में फैसले के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

UP News: बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाने की तारीख मुकर्रर कर दी है. जानकारी सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-4, गाजीपुर, दुर्गेश कुमार की सांसदों और विधायकों के मामलों की विशेष कोर्ट ने जेल में बंद मुख्तार अंसारी के मामले में 20 मई को फैसला सुनाने की तारीख मुकर्रर की है.

बता दें कि मुख्तार अंसारी पर 2009 में गाजीपुर पुलिस ने एक-दो बार नहीं बल्कि तीन बार गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. वहीं उनके खिलाफ करंडा थाने में दो केस दर्ज किए गए थे. इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त जिला सरकारी वकील (आपराधिक) गाजीपुर, नीरज श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्तार अंसारी के वकील कोर्ट में लिखित दलीलें प्रस्तुत की थी.

इसी के बाद उनके खिलाफ मामले की सुनवाई शनिवार को पूरी हो गई. उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस मामले में रिकार्ड के मुताबिक, मोहम्मदाबाद के मीर हसन ने 2009 में सोनू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद इस मामले में पुलिस ने जांच की थी. इसी के बाद मुख्तार पर आपराधिक साजिश करने का आरोप लगा था.

ये भी पढ़ें- Operation Kaveri: नॉन-स्टॉप उड़ान भरकर वायुसेना ने दिया ऑपरेशन को अंजाम, जानिए- कैसे किया सूडान में फंसे 192 लोगों को रेस्क्यू

बता दें कि बाहुबली 2009 में हुए कपिलदेव सिंह हत्याकांड मामले में भी आरोपी हैं. यह मामला करंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ था. इन दोनों मामलों में ही कोर्ट को सजा सुनानी है. गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट से 10 साल की सजा की घोषणा के बाद अब एक दूसरे केस में सुनवाई को पूरा कराने के लिए पैरवी जारी है. शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के एक और मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने फैसले के लिए 20 मई की तारीख निर्धारित की. वहीं मोहम्मदाबाद में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले के लिए 17 मई की तारीख तय की गई है. बता दें कि दोनों मामलों में मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

16 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

17 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

29 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago