देश

UP News: दूल्हे को दुल्हन के भाई से भिड़ना पड़ा महंगा, युवती ने लौटा दी बारात

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) के नोगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बंगर में दुल्हन ने उस वक्त फेरे लेने से इंकार कर दिया, जब दूल्हा किसी बात को लेकर दुल्हन के भाई से भिड़ गया और गाली-गलौज तक कर दी.  इसके बाद दुल्हन ने अपने भाई के सम्मान में शादी ही करने से इंकार कर दिया और बारात लौटा दी. जबकि इस मामले में दोनों पक्षों को लेकर मंगलवार की सुबह तक पंचायत चली और दुल्हन को समझाया भी गया, लेकिन वह नहीं मानी.

जानकारी सामने आ रही है कि, सोमवार की रात धूमधाम से बारात आई थी और सब कुछ ठीक था. द्वारपूजा के बाद बारात का स्वागत किया गया. किसान बेटी की शादी पास के गांव मिर्जापुर निवासी युवक के साथ तय हुई थी. इस पर तय तारीख पर वर पक्ष बारात लेकर गांव मुकारी स्थित बैंक्वेट हाल में पहुंचा. सभी ने परम्परानुसार बारात का स्वागत किया. इस दौरान शादी में डीजे बज रहा था और लोग डांस कर रहे थे. वहीं मेहमानों ने नाश्ते के बाद खाना भी खा लिया थी और दूसरी ओर जयमाला का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया था.

ये भी पढ़ें- UP News: CM योगी ने सरकारी कर्मचारियों को 12 महीने में एक बार फिर दिया तोहफा, बढ़ा दिया गया महंगाई भत्ता

उसके बाद बारात चढ़त होने लगी, जिसमे रात के तीन बजे गए. इस पर दुल्हन के भाई ने समय को देखते हुए दूल्हा व उसके स्वजन से खाना खाने को कहा तथा फेरों की रस्म पूरी करने को कहा. इस पर दूल्हे को उसकी बात पसंद नहीं आई और वह उससे कहासुनी करने लगा. बात इतनी बढ़ गई कि शादी की रस्में भी रोक दी गईं.

बताया जा रहा है कि इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन के भाई से गाली-गलौज भी कर दी थी. इसकी खबर जब दुल्हन को लगी तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया. हालांकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन फिर भी बात नहीं बनी और दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया. इस पर मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता के लिए पंचायत बैठी और दोपहर तक बैंक्वेट हाल में पंचायत जारी थी, लेकिन फिर भी दुल्हन नहीं मानी, लिहाजा बारात को खाली हाथ ही लौटना पड़ा. हालांकि इस पूरी खबर की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

39 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

48 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

49 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago