देश

Karnataka: सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार? कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस बरकरार, सुरजेवाला बोले- अभी फैसला नहीं हुआ

Karnataka CM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बहुत मंथन हुआ है. कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चला है. वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की दावेदारी के बीच खबर आ रही थी कि कल (गुरुवार) को कर्नाटक के सीएम के तौर पर सिद्धारमैया शपथ ले सकते हैं. कहा जा रहा था कि वे अकेले ही शपथ लेंगे. लेकिन अब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस खबरों को खारिज किया है और कहा है कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है और उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है.

इसके पहले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर सिद्धारमैया के विधायक दल का नेता चुने जाने का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है. इस बीच सिद्धारमैया के घर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लग गया है और वे जश्न मनाने लगे हैं.

डीके शिवकुमार को मनाने का सिलसिला जारी

सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया गया है जिस पर फिलहाल वह तैयार नहीं हैं. इसके पहले, डीके शिवकुमार ने कहा था कि वह पार्टी से बगावत नहीं करेंगे और न ही पार्टी को धोखा देंगे. उनका कहना था कि सभी के सभी विधायक कांग्रेस के हैं और वे अकेले हैं. फिलहाल डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश भी दिल्ली में मौजूद हैं और वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Gorakhpur: पूर्वांचल के कद्दावर नेता पंडित हरिशंकर तिवारी को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी सैकड़ों की भीड़, पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर तिवारी ने भी दी श्रद्धांजलि

सिद्धारमैया की बात करें तो वे कुरुबा समुदाय से आते हैं जो कर्नाटक में तीसरा बड़ा ओबीसी समुदाय है. सिद्धारमैया राज्य के सबसे बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं और शिवकुमार की तुलना में उनका ज्यादा प्रभाव माना जाता है. 2013 से 2018 के बीच कर्नाटक के सीएम के तौर पर कमान संभाल चुके सिद्धारमैया की मुस्लिम समुदाय के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

23 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

23 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago