खेल

James Anderson Retirement: विश्व के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकेंगे एंडरसन

James Anderson Retirement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच एंडरसन का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. आगामी 10-14 जुलाई के बीच ये मैच लॉड्स के मैदान पर खेला जाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.जेम्स एंडरसन ने साल 2003 में इसी मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अब 21 साल बाद वो इसी मैदान पर अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहेंगे. पिछले साल उनके साथी तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने भी संन्यास ले लिया था.

तेंदुलकर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकेंगे जेम्स एंडरसन

लॉड्स में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले जेम्स एंडरसन के पास सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज शेन वॉर्न (708 विकेट) के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा, लेकिन वो पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट (200) मैच के रिकॉड को तोड़ने से चुक जाएंगे. 42 वर्षीय जेम्स एंडरसन अब तक के अपने करियर में 187 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वो इस उपलब्धी तक पहुंचने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं. उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान 200 टेस्ट मैच खेल चुके हैं.

एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज

जेम्स एंडरसन के नाम 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट दर्ज है. अपने आखिरी टेस्ट मैच में अगर वो 8 विकेट और चटकाते हैं तो वो शेन वॉर्न के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में एंडरसन पहले नंबर पर काबिज हैं. उनसे आगे रहने वाले दोनों नाम स्पिन गेंदबाजों के हैं.

ऐसा रहा है जेम्स एंडरसन का इंटरनेशनल करियर

जेम्स एंडरसन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक खेले गए 187 टेस्ट मैचों में 700 विकेट चटकाए हैं. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708 विकेट) के बाद तीसरे स्थान पर हैं. वहीं एंडरसन के नाम 194 मैचों में 269 विकेट झटके हैं. जबकि, 19 टी20 इंटरनेशनल में एंडरनस के नाम 18 विकेट दर्ज है. एंडरसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक अर्धशतक भी दर्ज है.

ये भी पढ़ें- James Anderson Announces Retirement: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, लॉर्ड्स में इस टीम के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी टेस्ट

Vikash Jha

Recent Posts

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

25 minutes ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

25 minutes ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

57 minutes ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

2 hours ago

सूर्य-शुक्र की युति से ग्रहों की चाल में मचेगा भौकाल! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क वाले सावधान

24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…

2 hours ago