देश

IPL 2023: हई छक्का त हो गइल एकदम पार- रवि किशन की भोजपुरी कमेंट्री का जलवा, खुशी से झूम उठे फैंस

Ravi Kishan Commentary: आईपीएल 2023 का शानदार आगाज हो चुका है. इस बार आईपीएल में भोजपुरी (Bhojpuri) समेत 12 भाषाओं में कमेंट्री हो रही है. इस दौरान बीजेपी (BJP) सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) भोजपुरी में कमेंट्री करते हुए नजर आए. उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं. ऑपनिंग मैच गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai SuperKing) के बीच खेला गया. इस मैच में जब बीजेपी सांसद रवि किशन ने भोजपुरी में कमेंट्री की तो फैंस खुशी से झूम उठे.

उन्होंने अपनी शानदार कमेंट्री की वजह से सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए. सोशल मीडिया पर मैच में रवि किशन (Ravi Kishan) की कमेंट्री काफी ज्यादा वायरल हो रही है. लोग उसको ट्विटर पर काफी ज्यादा शेयर कर रहे हैं. इसके साथ ही अलग-अलग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

भोजपुरी में कमेंट्री सुन लोटपोट हुए फैंस

आईपीएल सीजन 2023 (IPL Season 2023) में पहली बार भोजपुरी में कमेंट्री हुईं, जिसे सुनकर लोग खूब हंसे और लोट-पोट हो गए. आईपीएल देखने वालों का मजा दोगुना हो गया. भोजपुरी एक्टर रवि किशन की कमेंट्री में कभी “ई का हो, मुंह फोड़बा का…?” सुनने को मिल रहा था. जब धोनी ने मैच में छक्का मारा तो रवि की कमेंट्री ने लोगों के मजे बांध दिए. कई लोगों ने कमेंट्री सुनने के बाद सोशल मीडिया पर भी अपने एक्सपीरियंस शेयर किया. कुछ यूजर्स ने तो लाइव मैच की कमेंट्री की रिकॉर्डिंग टि्वटर पर भी शेयर किया। देखते-ही-देखते यह वायरल हो गई। देखिए लोगों के शेयर किए हुए कुछ वीडियो…

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

सांसद रवि किशन की कमेंट्री पर एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- “हम राजनीति और सामाजिक मुद्दा में तोहार बड़का विरोधी हइ ! लेकिन राते तोहर भोजपुरी में कॉमेनटरि सुन के बहुत बढ़िया लागल!  आपन भोजपुरी लाजवाब है.” इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- पहिला बेर IPL में भोजपुरी कमेंट्री सुन के बहुत बढ़िया लागल ,आनंद आ गइल. जय भोजपुरी जय बिहार जय हिंद. 

 

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

39 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

2 hours ago