देश

UP News: दीवार टूटने के बाद इटावा जिला जेल पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

शिवांग तिमोरी

UP News: यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार हमलावर रहने वाले सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर सरकार को घेरा है और इटावा जेल की दीवार टूटने को लेकर निन्दा की है. जेल में निरीक्षण करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जमकर खरी-खोटी सुनाई है.

शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिला में जो नई जेल है वह 2017 में बनकर तैयार हो चुकी थी, लेकिन पता नहीं किस घटना का इंतजार शासन प्रशासन के लोग कर रहे हैं. ये सरासर शासन और प्रशासन की लापरवाही है. शिवपाल सिंह यादव ने जिला प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन पूरी तरह से चाटुकारिता में लगा हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि पूरे सात साल हो गए हैं, कैदी पुरानी जेल में काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.

सपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने कैदियों से बात की है जो कि समस्याओं के बारे में कह रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिया कि वह समस्याओं को दूर करेंगे. निरीक्षण के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कैदियों का हाल जानने के बाद जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. वहीं जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए शिवपाल सिंह यादव ने यह भी कह दिया कि शासन प्रशासन पूरी तरह चाटुकारिता में लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें- Etawah: 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी महिला ठेकेदार, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, 80 लाख का भुगतान न होने का लगाया आरोप

1940 में बनी थी इटावा जेल

बता दें की 1940 में बनी इटावा की जिला जेल की दीवार शनिवार को भरभरा कर ढह गई थी. हालांकि किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन इसी घटना के सामने आने के बाद रविवार सुबह ही शिवपाल सिंह यादव जेल का निरीक्षण करने पहुंचे.

दो-तीन दिन में बनकर हो जाएगी तैयार

बता दें कि मिट्टी के गारे से बनी इटावा की जिला जेल की दीवार शनिवार को भरभरा कर गिर गई थी. इसकी सूचना मिलते ही इटावा की थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. जानकारी सामने आ रही है कि सुबह 4 बजे के करीब दीवार गिरी थी. मालूम हो कि जो दीवार गिरी है वह जेल की मुख्य दीवार है और करीब 50 फीट के करीब ध्वस्त हुई है. इस सम्बंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला कारागार इटावा रामधनी सिंह ने बताया था कि, इस सम्बंध में नगर पालिका को सूचना कर दी गई है और 2 से 3 दिन में दीवार फिर से खड़ी हो जाएगी. इसी के साथ कहा था कि, सुरक्षा की दृष्टि से जिला जेल की पुलिस व थाना सिविल लाइन पुलिस को तैनात कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

15 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

28 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

40 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

55 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

56 minutes ago