देश

Video Viral: एक स्कूल में फीस न भर पाने वाले बच्चों को दी गई तालिबानी सजा, काट दिए गए बाल

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के एक स्कूल में बच्चों को सिर्फ इसलिए तालिबानी सजा दी जा रही है कि उनके परिजन समय पर फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं. विद्यालय प्रबंधन बच्चों पर स्कूल के नियमों का पालन न कर पाने का आरोप लगाकर उनके सिर के कुछ हिस्से के बाल काट दे रहा है, जिससे न केवल बच्चे बल्कि परिजन भी दहशत में हैं.

मामला बागपत जनपद के होली चाइल्ड एकेडमी से सामने आया है. स्कूल के नियमों का पालन ना करने और फीस समय पर जमा ना करने पर दो मासूम छात्रों के बाल उसके सहपाठियों के सामने ही कटवा दिए गए. स्कूल की इस हरकत के बाद दोनों बच्चे मानसिक रूप से आहत हैं तो वहीं परिजनों में भारी आक्रोश है. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है. जिला विद्यालय निरीक्षण ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है.

पढ़ें इसे भी- फिल्मी स्टाइल में बाइक से युवक को स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद कटा सात हजार का चालान

बता दें कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के निबाली गांव के रहने वाले मोहन धामा का बेटा मनीष धामा होली चाइल्ड एकेडमी में कक्षा सात और अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में रहने वाले निशांत वर्मा का बेटा संस्कार कक्षा छह में पढ़ता है. मोहन धामा और निशांत वर्मा के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है कि जिस समय स्कूल में कक्षा चल रही थी, उसी वक्त अध्यापक ने उनके बेटों के सिर के आगे के बाल काट दिए.

छात्र संस्कार का कहना है कि दो माह की फीस स्कूल में जमा नहीं की थी जबकि मनीष का कहना है कि अध्यापक ने उसके सिर के बाल यह कहते हुए काटे कि बाल बड़े हो गए हैं. इसके साथ ही छात्र मनीष ने ये स्कूल पर ये भी आरोप लगाया कि एक माह पहले फीस जमा न होने पर उसे स्कूल के कमरे में बंद करने की सजा दी गई थी. इस मामले की दोनों छात्रों के अभिभावकों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ बयान देने की बात कही है. उधर, स्कूल प्रशासन इस मामले में कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

16 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

24 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

29 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

41 minutes ago