देश

MP News: नहीं बच सकी बोरवेल में गिरे 7 साल के मासूम की जान, अस्पताल में तोड़ा दम, CM शिवराज जताया दुख

Vidisha Borewell Accident: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 60 फीट गहरे बोरवेल में 7 साल का बच्चा गिर गया था. जिसके बाद अब उसको बोरवेल से निकाल लिया गया है, लेकिन बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बच्चा बीते दिन (मंगलवार) को बंदरों को भगाते समय बोरवेल में गिर गया था. बच्चे को बचाने के लिए कल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था, लेकिन बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी.

बच्चे की अस्पताल में मौत होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “अत्यंत दु:खद है कि विदिशा के खेरखेड़ी गांव में बोरवेल में गिरे बेटे लोकेश को अथक प्रयासों के बाद भी नहीं बचाया जा सका. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति.”

बच्चे को बचाने के लिए 50 फीट गहरा गड्ढो खोदा गया था

जानकारी के मुताबिक, लोकेश को सकुशल बाहर निकालने के लए चार जेसीबी (JCB) और तीन पोकलेन मशीनों की मदद से 50 फीट गहरा गड्ढो खोदा गया था. वहीं बच्चे तक पहुंचने के लिए पांच फीट लंबी सुरंग भी बनाई गई थी.

43 फीट पर फंस गया था बच्चा

विदिशा जिले के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि “बालक बंदरों के पीछे भाग रहा था, तभी वह 60 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा. लोकेश 60 फीट गहरे बोरवेल में 43 फीट पर जा फंसा. लोकेश को सकुशल बाहर निकालने के लए एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे का रेस्क्यू किया. लेकिन बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पाइप के जरिए भेजी गई थी ऑक्सीजन

उमाशंकर भार्गव ने आग बताया कि बोरवेल में पाइप के जरिए ऑक्सीजन दी गयी और बचावकर्मी ‘नाइट विजन डिवाइस’ के जरिए अंदर फंसे बच्चे पर नजर रख रहे थे. अधिकारी ने बताया कि बच्चे को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों को भी लगाया गया. उन्होंने कहा कि बच्चे की हालत पर बेहतर नजर रखने के लिए बोरवेल में एक कैमरा भी लगाया गया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

17 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago