Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Video Viral: एक स्कूल में फीस न भर पाने वाले बच्चों को दी गई तालिबानी सजा, काट दिए गए बाल

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. स्कूल ने दो मासूम बच्चों को बाल काटकर सजा दी है. इससे न केवल बच्चे बल्कि परिजन भी दहशत में हैं.

बच्चों को तालिबानी सजा देने वासा स्कूल (ऊपर), इस तरह काटे गए हैं बच्चों के बाल (नीचे)

Edited by Nitish Pandey

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के एक स्कूल में बच्चों को सिर्फ इसलिए तालिबानी सजा दी जा रही है कि उनके परिजन समय पर फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं. विद्यालय प्रबंधन बच्चों पर स्कूल के नियमों का पालन न कर पाने का आरोप लगाकर उनके सिर के कुछ हिस्से के बाल काट दे रहा है, जिससे न केवल बच्चे बल्कि परिजन भी दहशत में हैं.

मामला बागपत जनपद के होली चाइल्ड एकेडमी से सामने आया है. स्कूल के नियमों का पालन ना करने और फीस समय पर जमा ना करने पर दो मासूम छात्रों के बाल उसके सहपाठियों के सामने ही कटवा दिए गए. स्कूल की इस हरकत के बाद दोनों बच्चे मानसिक रूप से आहत हैं तो वहीं परिजनों में भारी आक्रोश है. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है. जिला विद्यालय निरीक्षण ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है.

पढ़ें इसे भी- फिल्मी स्टाइल में बाइक से युवक को स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद कटा सात हजार का चालान

बता दें कि बागपत कोतवाली क्षेत्र के निबाली गांव के रहने वाले मोहन धामा का बेटा मनीष धामा होली चाइल्ड एकेडमी में कक्षा सात और अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में रहने वाले निशांत वर्मा का बेटा संस्कार कक्षा छह में पढ़ता है. मोहन धामा और निशांत वर्मा के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है कि जिस समय स्कूल में कक्षा चल रही थी, उसी वक्त अध्यापक ने उनके बेटों के सिर के आगे के बाल काट दिए.

छात्र संस्कार का कहना है कि दो माह की फीस स्कूल में जमा नहीं की थी जबकि मनीष का कहना है कि अध्यापक ने उसके सिर के बाल यह कहते हुए काटे कि बाल बड़े हो गए हैं. इसके साथ ही छात्र मनीष ने ये स्कूल पर ये भी आरोप लगाया कि एक माह पहले फीस जमा न होने पर उसे स्कूल के कमरे में बंद करने की सजा दी गई थी. इस मामले की दोनों छात्रों के अभिभावकों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ बयान देने की बात कही है. उधर, स्कूल प्रशासन इस मामले में कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital