होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
केजरीवाल के समर्थन में आप का हल्ला बोल (फोटो ट्विटर)
Arvind Kejriwal: आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर बुलाया गया है. उनसे अभी पूछताछ जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री गोपाल राय ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने 32 विधायकों समेत 1500 से आप के नेताओं को गिरफ्तार किया है. ये सभी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा समन करने के लिए खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. अब इनको बसों में बैठाकर घुमाया जा रहा है. यहां तक की इसकी कोई जानकारी नहीं है कि इन्हें कहां ले जाया जाएगा.
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को समन कर दिल्लीवासियों का अपमान किया जा रहा है. खासकर यह उन लोगों की भी तौहीन है, जिन्होंने सीएम केजरीवाल को अपना समर्थन दिया और आज उनके समर्थन और पीएम मोदी जी के खिलाफ जगह-जगह सड़क पर प्रदर्शन किया.
दिल्ली पुलिस ने आप के कई बड़े नेताओं को डिटेन कर लिया है. जानकारी के मुताबिक अब इनको नजफगढ़ ले जाया जा रहा है. इन बड़े नताओं में संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और बाकी पंजाब और सभी दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के साथ सासंद शामिल हैं.
इसके अलावा दूसरे ट्वीट में लिखा कि तानाशाह मोदी के सिर पर सत्ता का नशा सवार है! CBI द्वारा समन देने के बाद आप हमलावर हो गयी है. केजरीवाल के समर्थन में सड़क पर उतरे AAP, UP के कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार ने गिरफ्तार किया है. मोदी जी संविधान के ख़िलाफ जाकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं.
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…