देश

UP Nikay Chunav 2023 Results: कुशीनगर-संतकबीर नगर में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, लगाया अवैध मतों की गणना का आरोप

UP Nikay Chunav 2023 Results: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. इसी बीच कुशीनगर और संतकबीर नगर से भाजपा और सपा के समर्थकों के बीच झड़प की खबर सामने आ रही है. जानकारी सामने आ रही है कि अवैध मतों को लेकर दोनों दलों के समर्थक व कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं, लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर समर्थकों व कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया है.

कुशीनगर से खबर सामने आ रही है कि यहां पर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में झड़प होने के बाद भाजपा प्रत्याशी को सपाइयों ने धक्का दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां पर सपा ने अवैध मतों का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी को घेर लिया और भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इसी बीत मतदान स्थल पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग किया और मतदान स्थल से दूर खदेड़ दिया. ये मामला पडरौना नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है. झड़प के दौरान यहां गिनती जारी थी.

इसी तरह संतकबीरनगर में भी काउंटिंग के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों के आपस में भिड़ने की खबर सामने आ रही है. यहां भी अवैध मतों का आरोप लगाकर ही झड़प हुई. मौके पर पहुंचे एसपी ने पुलिस बल के साथ समर्थकों को खदेड़ दिया. तनाव को देखते हुए मौके पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं. मामला ख़लीलाबाद के एच आर पी जी कालेज के मतगणना केंद्र से सामने आया है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023 Results: लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में शुरुआती रूझान में BJP आगे, सपा और निर्दलीय दे रहे हैं कड़ी टक्कर, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

बता दें कि यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी. पहले चरण के लिए 4 मई को मतदान हुआ था. वहीं दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग की गई थी. जहां पहले चरण में 9 मंडल के 37 जिलों और 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी तो वहीं 11 मई तो दूसरे चरण के लिए 9 मंडल के 38 जिलों 7 नगर निगमों पर मतदान हुआ था. इसी चुनाव के परिणाम के लिए शनिवार को काउंटिंग जारी है. प्रदेश के 75 जिलों के 353 केंद्रों पर करीब 35 हजार कर्मचारी मतगणना कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

4 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

15 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

32 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

41 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

54 minutes ago