खेल

IPL 2023: रन बचाए और फिर रन भी बनाए, मुंबई की पूरी टीम से अकेला ही लड़ा ये धाकड़ खिलाड़ी

Rashid Khan, IPL 2023: हर आईपीएल सीजन में कई धाकड़ खिलाड़ी अपनी परफॉर्मेंस के दम पर फैंस का दिल जीतते हैं. शुक्रवार की शाम भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा ही हुआ. चाहे मुकाबले में कोई भी जीते मगर असल में वहीं जीतता है जो अंत तक लड़ाई में डटा रहे. गुजरात टाइटंस के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान भी उनमें से एक हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका प्रदर्शन इसका गवाह है. गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने आईपीएल के इतिहास में नंबर 8 बल्लेबाज द्वारा उच्चतम स्कोर दर्ज करने के लिए एक तेज और नाबाद 32 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली.

राशिद खान ने लगभग पलट दिया था मैच

एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 103 रन पर 8 विकेट गंवा दिये थे. यहां से लगा की ये टीम 150 रन भी नहीं बना पाएगी और एक बड़े अंतर में मुंबई से हार जाएगी लेकिन जब मैच खत्म हुआ तो जीटी का स्कोर 191 रन था और 8 ही विकेट गिरे थे. वजह बने राशिद खान, जिन्होंने आईपीएल में अपनी सबसे बेहतरीन पारी खेली.

ये भी पढ़ें: MI vs GT: सूर्या का तूफानी शतक, राशिद खान का काउंटर-अटैक, वानखेड़े में हुई चौके-छक्कों की आतिशबाजी

जड़े 10 छक्के, खेली तूफानी पारी

32 गेंद…3 चौके…10 छक्के और नाबाद 79 रन. ये पारी है आठवें ओवर में क्रीज पर आए राशिद खान की. इस धकाड़ खिलाड़ी ने मुंबई के वानखेड़े में ऐसा तूफान उठाया की मुंबई के गेंदबाज सहम उठे. इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई के खिलाफ चार विकेट भी चटकाए. जब जीटी के गेंदबाज संघर्ष कर रहे थे तब राशिद ने मुंबई के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.

दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर है राशिद

पिछले कुछ सालों में निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी, फिरकी का जादू और उनकी बेहतरीन फील्डिंग ने उन्हें एक बड़ी पहचान दिलाई है. चाहे बल्ले से हो या गेंद से राशिद एक गेम पलटने वाले खिलाड़ी के नाम से मशहूर हैं. बेशक गुजराट टाइटन्स को हार मिली लेकिन उनका एक खिलाड़ी अंत तक अकेला लड़ता रहा. इस मैच में राशिद खान का दोहरा प्रदर्शन काफी खास था. राशिद खान ने बॉल और बल्ले दोनों से अपना योगदान दिया. पहले गेंद से राशिद ने 4 ओवर में 4 विकेट लिए और महज 30 रन दिए. वहीं उन्होंने मिडिल ऑर्डर में आकर 32 बॉल पर 79 रन की पारी खेली. राशिद की पारी में 10 छक्के शामिल रहे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

24 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

57 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago