देश

Jammu and Kashmir: बारामूला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए लश्कर के दो आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ जारी है. गुरुवार सुबह सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें दो आतंकियों को ढे़र कर दिया गया. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है. इससे पहले बुधवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था. आतंकियों के पास से एक एके 47 बरामद हुई है. सूत्रों के मुताबिक घाटी में इस समय कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं. सुरक्षा बल इन्हें खत्म करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

गौरतलब है कि बारामूला में सुरक्षा बलों को गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जरूरी सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया था. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया.

‘मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय हैं’

एडीजीपी कश्मीर ने मारे गए आतंकियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया “दोनों स्थानीय आतंकी हैं, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से ताल्लुक रखते हैं. इनकी पहचान शोपियां जिले के शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद शाह के रूप में हुई है. दोनों मार्च 2023 में आतंकी बने थे. आगे की जांच चल रही है.” एक अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें-   जंतर-मंतर पर पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प, रेसलर्स का आरोप- दो खिलाड़ियों के सिर फोड़े, महिलाओं को दी गालियां, पूनिया ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

पिछले हफ्ते आतंकियों की घुसपैठ को किया था नाकाम

उन्होंने बताया कि घाटी में पिछले 24 घंटों में यह दूसरी मुठभेड़ है. इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और इस दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

12 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

16 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

30 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

30 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

31 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

45 minutes ago