देश

UP Police: इस IPS अधिकारी पर 20 लाख घूस मांगने का आरोप, अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, DGP ने तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

UP Police: रविवार को यूपी के IPS अधिकारी अनिरुद्ध सिंह का घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है. आनन-फानन में डीजीपी ने जांच बिठा दी है और इसकी रिपोर्ट तीन दिन में मांगी है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार को इस मामले में घेरा है और सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि “क्या बुलडोजरों की दिशा उसकी ओर बदल जाएगी या फरार आईपीएस अधिकारियों की सूची में एक और नाम जुड़ जाएगा और भाजपा भी इस मामले से छुटकारा पा लेगी?”

बता दें कि रविवार को यूपी पुलिस ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त को एक वायरल वीडियो की जांच करने का निर्देश दिया है. इस वायरल वीडियो में कथित तौर पर आईपीएस अधिकारी अनिरुद्ध सिंह को 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगते हुए दिखाया गया है. अनिरुद्ध सिंह की पत्नी आरती सिंह, जो वाराणसी में पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात हैं, उनके खिलाफ कथित रूप से मकान का किराया नहीं देने के आरोप में एक और जांच का आदेश दिया गया है. तो वहीं मीडिया को दिए एक बयान में अनिरुद्ध सिंह ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि, “वीडियो पुराना है जिसमें वह जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे एक बलात्कार के आरोपी को फंसाने की कोशिश कर रहे थे.”

ये भी पढ़ें- UP Crime: संपत्ति विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव के किए कई टुकड़े, ट्रॉली बैग में लाश को रखकर फेंका, एक गलती से पकड़ा गया

पुलिस मुख्यालय ने कही ये बात

इस मामले में यूपी पुलिस मुख्यालय की ओर से एक बयान जारी हुआ है. जिममें कहा गया है कि, “मेरठ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मेरठ ग्रामीण) के पद पर तैनात आईपीएस अनिरुद्ध सिंह का एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ, जिसमें वह वीडियो कॉल पर किसी से बात करते नजर आ रहे हैं. वीडियो को आधार बनाकर आईपीएस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है. ये मामला दो साल पुराना है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी पुलिस आयुक्त को जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया.”

अनिरुद्ध बिहार के हैं मूल निवासी

बता दें कि 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिरुद्ध सिंह बिहार के मूल निवासी हैं. सूत्रों की मानें तो इसी साल जनवरी में उनका तबादला फतेहपुर जिले से मेरठ कर दिया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो उस घटना से जुड़ा है जब अनिरुद्ध सिंह वाराणसी में तैनात थे. आरोप है कि अनिरुद्ध सिंह यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे एक शख्स से बात कर रहे थे. एक पुलिस अधिकारी ने दावा करते हुए कहा, “लगभग दो साल पहले जब वीडियो पहली बार सामने आया था, तो वाराणसी के पुलिस आयुक्त ने जांच कराई थी. जांच के दौरान कुछ भी गंभीर नहीं पाया गया था.”

पत्नी की भी हो रही है जांच

डीजीपी मुख्यालय ने अनिरुद्ध की पत्नी पर भी एक मामले में जांच बिठाई है. मुख्यालय ने कहा है कि, महिला आईपीएस अधिकारी आरती सिंह, जो कि डीसीपी वरुणा जोन कमिश्नरेट वाराणसी में नियुक्त है, से संबंधित एक ट्वीट प्राप्त हुआ है, जिसमें उनके द्वारा अपने मकान मालिक को फ्लैट का किराया नहीं देने का आरोप लगाया गया है. आरती सिंह उपरोक्त आइपीएस अधिकारी, अनिरुद्ध सिंह की पत्नी है. इस संदर्भ में जानकारी किए जाने पर ज्ञात हुआ है कि आरती सिंह द्वारा अपने मकान मालिक के किराए का भुगतान कर दिया गया है तथा कोई भी बकाया नही है, परंतु फिर भी इस प्रकरण में भी पुलिस मुख्यालय द्वारा कमिश्नर वाराणसी को जांच करके 03 दिवस में अपनी आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर…!’ फ्रांस के दंगों पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ये दावा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…

5 seconds ago

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

36 minutes ago

विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग का दुर्लभ संयोग! धनु और मकर राशि को बड़ा लाभ, तुला वाले सावधान

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…

48 minutes ago

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

2 hours ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

2 hours ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

7 hours ago