Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: “उत्तर-प्रदेश में 80 हराओ-भाजपा हटाओ”, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया नया नारा, बोले- “अहंकार उतारेगा यूथ”

Lucknow: अखिलेश यादव अब अपने ट्विटर हैंडल से जो भी ट्विट सरकार के खिलाफ कर रहे हैं, उसमें “80 हराओ-भाजपा हटाओ” नारे को हैशटैग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.

अखिलेश यादव (फोटो ट्विटर)

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने बिगुल बजा दिया है. सभी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं और दांव-पेंच तैयार कर रहे हैं. इसी के साथ जमकर नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और जुबानी जंग तेज है. इसी दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी एक के बाद एक बयान देने में जुटे हैं. कभी वह सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की योगी सरकार को घेर रहे हैं तो कभी पत्रकारवार्ता कर. अब उन्होंने कार्यकर्ताओं को नया नारा देते हुए कहा है कि, उत्तर प्रदेश में 80 हराओ-भाजपा हटाओ. इसी के साथ एक अन्य नारा दिया है, जिसमें कहा है, “बीजेपी हारेगी बूथ-बूथ, अहंकार उतारेगा यूथ.”

रविवार को सपा प्रमुख ने जनता से भाजपा सरकार को हटाने का आह्वान किया और नारा दिया, ‘ 80 हराओ-भाजपा हटाओ.’ बता दें कि अखिलेश यादव अब अपने ट्विटर हैंडल से जो भी ट्वीट सरकार के खिलाफ कर रहे हैं, उसमें “80 हराओ-भाजपा हटाओ” नारे को हैशटैग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में सीतापुर की तीर्थ स्थली नैमिषारण्य पहुंचने पर उन्होंने “अबकी भाजपा हारेगी बूथ-बूथ, अहंकार उतारेगा यूथ.” का नारा दिया है. इन नारों से ये साफ हो रहा है कि अखिलेश आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी में जुटे हैं और लगता है कि भाजपा को यूपी से बाहर ही कर देंगे. खैर देखना ये है कि जनता किसे चुनती है. हालांकि ‘80 हराओ-भाजपा हटाओ’ हैशटैग के साथ अखिलेश लगातार ट्विटर पर भाजपा सरकार के खिलाफ ट्विट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: शादी की खुशियों के बीच दादी की हुई मौत… तो मुर्दाघर में ही तीन दिन के लिए डेड बॉडी को करा दिया ‘हाउस अरेस्ट’ !

एक नए ट्वीट में उन्होंने कहा है, “भाजपा सरकार जिन निवेशकों के भरोसे उप्र के निजी क्षेत्र में रोज़गार देने का झूठा दावा कर रही है, वो तो स्वयं लापता है और रही बात सरकारी नौकरी की तो पहले संविदावालों का ही समायोजन करके दिखा दें. अब युवा भाजपा को बेरोज़गार करेगा. इसी के साथ एक अन्य ट्विट में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, “सत्ताधारी सांसद के ख़िलाफ़ पुलिस कर रही एफ़आइआर… चांदी की लूट में पुलिसवालों का हाथ… थाने से बरामद हो रहा चोरी का माल… वाह रे वाह भाजपा की डबल इंजन सरकार!” बता दें कि प्रदेश में 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं.

2019 में इतनी सीटे मिली थीं सपा को

मालूम हो कि समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती यानी बसपा से गठबंधन किया थी, जिसमें 10 सीट बसपा और पांच सीट सपा को मिली थीं. एक सीट कांग्रेस ने जीती थी. तो वहीं शेष 64 सीट पर सत्तारूढ़ बीजेपी ने कब्जा जमाया था तो वहीं चुनाव के बाद ही सपा का बसपा से गठबंधन टूट गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital