देश

UP Politics: “भाजपा सरकार ने सभी सीमाएं लांघ दी है…” ED-CBI और इनकम टैक्स की रेड को लेकर अखिलेश ने साधा निशाना

शिवांग तिमोरी

UP Politics: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. विपक्षी दल लगातार सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. वहीं हाल ही में लगातार आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई की छापेमारी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है कि जो सरकार में रहता है वो इन संस्थाओं का इस्तेमाल करता है.

अखिलेश ने कहा कि ऐसा पहले भी हुआ होगा, लेकिन आज भाजपा सरकार ने सभी सीमाएं लांघ दी है. वो अपने वोट बैंक और लोगो को अपमानित करने के लिए ईडी सीबीआई इनकम टैक्स का सहारा ले रही है.”

बड़े-बड़े भूमाफियाओं को पैदा कर रही है भाजपा

इटावा एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा, “अगर भाजपा जीरो टॉलरेंस की बात करें तो सबसे पहले अपने नेताओं की संपत्ति की जांच कराए, कि किसकी संपत्ति बढ़ी है. अगर उनकी संपत्ति बढ़ी है तो वही कार्यवाही उनके ऊपर भी करें, जो विपक्षियों के ऊपर कर रहे हैं.”

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा बड़े-बड़े भूमाफिया को पैदा कर रही है. लखनऊ ,कानपुर, गोरखपुर समेत कई जिले में भाजपा के लोग कागजों से खिलवाड़ कर हैं. अखिलेश ने कानपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आरोपी को भाजपा के लोग बचा रहे हैं. कानपुर देहात में भी घटना हुई है और सरकार को जांच कराना चाहिए कि आखिर जो लोग इस घटना के शिकार हो रहे हैं वो अधिकारियों को कितनी शिकायत दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “पीएम मोदी और सीएम योगी के यहां सलाम ठोक कर दबवा देते हैं फाइल”, खनन घोटाले मामले में ओपी राजभर ने अखिलेश पर लगाया बड़ा आरोप

किसानों की नहीं उद्योगपतियों की है ये सरकार

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गरीब किसानों की नहीं बल्कि, बड़े बड़े अद्योगपतियों की है. 2 हजार के नोट जमा करने की तारीख को भाजपा के लोगों ने बढ़ा दिया यही सोचकर कि कहीं उनके लोगों के पूरे रुपये अभी जमा ना हुए हों. मध्यप्रदेश के चुनाव के सवाल पर कहा कि सपा भाजपा को हराना चाहती है. समाजवादी पार्टी से कांग्रेस पार्टी सहयोग ले और भाजपा को हराए.

कहीं नहीं हो रही है सुनवाई

अखिलेश यादव ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्याय चरम सीमा पर पहुंच गया है. सबसे ज्यादा दुःख इस सरकार में जनता को मिल रहा है. तहसील से थाने और ऊपर तक अधिकारी कही भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

11 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

17 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

19 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

29 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

34 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

48 minutes ago