खेल

World Cup 2023 SA vs SL: साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की ली जमकर खबर, कूट डाले 428 रन, मार्करम ने बनाया रिकॉर्ड

World Cup 2023 SA vs SL: विश्व कप 2023 की शुरूआत हो चुकी है. अब तक तीन मैच खेले जा चुके हैं. चौथा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई और पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा कर दिया. अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 428 रन बनाए. इस मैच में ऐडन मार्करम ने शानदार विस्फोटक शतकीय पारी खेलते हुए विश्व कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने ठोका शतक

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आए अफ्रीकी टीम को पहला झटका 10 रन के स्कोर पर लगा. कप्तान टेम्बा बवुमा 8 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. पहला झटका लगने के बाद क्रीज पर आए रासी वान दर डुसेन ने क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों खिलाड़ियों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धोया और शानदार शतक लगाए.

पहले क्विंटन डिकॉक ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक शुरुआत से ही लय में दिखे. टीम का पहला विकेट गिरने के बाद भी उनका लय बरकरार रहा. डिकॉक ने 84 गेंदों में 100 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और तीन छक्के निकले. शतक लगाने के बाद वो मथीशा पथिराना की गेंद पर धनंजया डी सिल्वा के हाथों कैच आउट हो गये.

ये भी पढ़ें- World Cup 3rd Match BAN vs AFG: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, मिराज और नजमुल शांतो ने बनाए फिप्टी

रासी वान दर दुसें ने भी जमाया शतक

डिकॉक के शतक लगाने के बाद उनका साथ दे रहे रासी वान दर दुसें ने भी शतक जमा दिया. उन्होंने 110 गेंदों में  108 रन की शानदार पारी खेली. रासी वान दर दुसें ने अपनी पारी में कुल 13 चौके और 2 छक्के लगाए. इस तरीके से दोनों खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया.

ऐडन मारक्रम ने खेली तूफानी पारी

दोनों खिलाड़ियों के शतक जड़ने के बाद ऐडन मार्करम ने भी अपना शतक जमाया. उन्होंने 54 गेंद में विस्फोटक 106 रन की पारी खेली. इस दौरान मारक्रम के बल्ले से 14 चौके और तीन छक्के निकले. इस तरह से तीनों खिलाड़ियों ने मिलकर टीम के लिए कुल 314 रन बना दिए. वहीं निर्धारित 50 ओवर में टीम का कुल स्कोर 5 विकेट पर 428 रन पहुंच गया. विश्व कप 2023 में पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक ही पारी में तीन शतक लगे हैं.

Vikash Jha

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

2 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

3 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

3 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

4 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

4 hours ago