Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बरेली-नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, 8 लोगों की जलकर मौत

Bareilly Road Accident: एसएसपी, बरेली सुशील चंद्रभान ने बताया की भोजीपुरा के पास हाईवे पर एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हुई जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bareilly Road Accident: बरेली-नैनीताल हाईवे पर आज रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. कार और ट्रक की भीषण टक्कर से हुए इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी, बरेली सुशील चंद्रभान ने बताया की भोजीपुरा के पास हाईवे पर एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हुई जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई. एक बच्चे सहित 8 लोगों के शव निकाले गए हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

आग का गोला बनी कार

बरेली-नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा में बहेड़ी की तरफ से आ रहे एक डंपर की आर्टिगा कार से जोरदार टक्कर हो गई. कार में सवार लोग शहर के फहम लॉन से शादी समारोह से लौट रहे थे. टक्कर इतना जोरदार था कि कार का सीएनजी टैंक फट गया और कार में आग लग गई. वहीं कार में सेंटर लॉक होने की चलते कोई भी बाहर नहीं निकाल पाआ. मरने वाले लोगों में एक बच्चा भी शामिल है.

शादी समारोह से लौट रहे थे कार में सवार लोग

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव बहेड़ी के लिए वापस लौट रहे थे. रात में लगभग 12 बजे के आसपास दभौरा गांव में अचानक से कार का टायर फट गया और कार अपना संतुलन खो बैठी, जिसके बाद वह सड़क के दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रही डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. डंपर से टकराने के बाद लगभग 30 मीटर तक कार घिसटती रही.

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ से गिरफ्तार किए गए गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी, घटना को अंजाम देने के लिए चलाई थीं 17 गोलियां

दोनों वाहनों की टक्कर से इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास रहने वाले लोगों की नींद खुल गई. धमाका सुन लोग घरों के बाहर निकल गए. जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. हालांकि, कार के लॉक होने की वजह से किसी भी सवार को बाहर नहीं निकाला जा सका.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital