दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
Hindustani Trailer Out: भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की बहु चर्चित फिल्म ‘हिंदुस्तानी’ का धमाकेदार ट्रेलर आज उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज हो गया है. प्रदीप पांडेय चिंटू आउट फिल्म के ट्रेलर में अलग-अलग अंदाज में नजर आए हैं. चिंटू ने इस फिल्म में राम का रोल प्ले किया हैं, जो अधर्म और अन्याय के खिलाफ धर्म और न्याय का झंडा बुलंद करता है. ‘हिंदुस्तानी’ फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प दिखाया गया है जिसे देखने के लिए फैंस काफी बेसबरी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे है.
इस फिल्म के निर्माता ने चिंटू को जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि- इस शानदार फिल्म का ट्रेलर चिंटू और उनके फैंस के लिए बर्थडे गिफ्ट है. फिल्म की पूरी टीम की ओर से प्रदीप पांडेय चिंटू को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.’ वेब म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज चिंटू की फिल्म ‘हिंदुस्तानी’ का ट्रेलर तकरीबन 4 मिनट का है, जिसमें फिल्म की कहानी अलग – अलग हिस्सों में रोमांच पैदा करती है.
यह फिल्म का ट्रेलर, पूरी फिल्म किस लेवल की होगी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर रिलीज के साथ वायरल हो गया है और यह दर्शकों में फिल्म के प्रति काफी जागरुकता देखी जा रही है.
ये भी पढ़ें:Animal का जलवा बरकरार, फिल्म ने की 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई, जानें 9 वें दिन का कलेक्शन
फिल्म के ट्रेलर को लेकर प्रदीप पांडे चिंटू कहते हैं, ‘आज मेरे लिए खास दिन है और आज ही के दिन मेरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. प्रदीप पांडे चिंटू कहते है कि शादी के बाद जब उसकी बहन, जिसे वह सबसे ज्यादा प्यार करता है, जलाकर मार दी जाती है तो इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में करने के बजाय वह खुद ही अपनी बहन के हत्यारों को सजा देता है.
यह फिल्म मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है, मुझे लगता है कि इससे दर्शकों का काफी मनोरंजन भी होगा. मैंने यह फिल्म पूरी शिद्दत से बनाई है.’ अब हमारे दर्शकों से यही उम्मीद है कि वे मेरी फिल्म को पहले से भी ज्यादा प्यार और आशीर्वाद दें और सफल बनायें.
-भारत एक्सप्रेस
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…