देश

UP Politics: ‘उत्तर भारत का सबसे बड़ा माफिया बृजेश सिंह हमें 51 लाख देता है…’ भाजपा विधायक का VIDEO Viral

UP Politics: एक ओर नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. वहीं उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका बाबा के एक विवादित बयान ने पार्टी का सिरदर्द बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर दीपक मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मंच पर भाषण देते हुए कह रहे हैं, “उत्तरी भारत का सबसे बड़ा माफिया डॉन बृजेश सिंह हमे पैसा देता है. देवरिया के बड़े- बड़े उद्योगपति भी हमें पैसा देते हैं. चुनाव में मुझे 10 करोड़ रुपए मिले थे. इतना पैसा और वोट अभी तक किसी को नहीं मिला है.”

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह कह रहे हैं कि “51 लाख रुपया मुझे उत्तरी भारत के सबसे बड़े डॉन बृजेश सिंह ने दिया है. देवरिया का एक व्यापारी संजय कानोडिया मुझे 51 लाख रुपया देता है. विधायक ने कहा कि प्रेम कुशवाहा अपना खजाना खोल देता है और कहता है कि घटने ही नहीं दूंगा. भला हमसे क्या लड़ते हैं ये लोग.”

पढ़े इसे भी- UP Nikay Chunav: भाजपा की सहयोगी ‘अपना दल-S’ पहली बार निकाय चुनाव में ठोकेगी ताल, प्रत्याशियों को लेकर मंथन जारी

वह आगे कहते हैं कि, “ऐसे-ऐसे करके 10 करोड़ रुपए मुझे जनता ने दिया और बरहज के इतिहास में इतना वोट दिया कि इतना वोट उग्रसेन सिंह ,यदुनंदन शुक्ला, दुर्गा मिश्रा, प्रेम प्रकाश सिंह, स्वामीनाथ, मोहन सिंह ( सभी पूर्व विधायक व मंत्री रहे हैं) कोई नहीं पाया. इससे पहले उन्होंने अपनी बहन द्वारा 51 लाख रुपए दिए जाने की बात कही और कहा कि उसका पैसा जिस दिन पांच लाख और उनके पास जमा हो जाएगा तो 55 लाख उसे वापस करेंगे. फिलहाल डॉन से पैसे लेने वाले उनके बयान की चर्चा प्रदेश में जमकर हो रही है.

विधायक ने दी सफाई

पूरे मामले को लेकर जब मीडिया ने दीपक मिश्रा ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, “मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है. चुनाव के दौरान मुझे लोग कहते थे कि धनबलियों और बाहुबलियों से कैसे लड़ोगे. उन्ही बातों की चर्चा करते हुए मैंने कहा कि लोगों ने मुझे पैसा दिया और जनता ने मुझे वोट दिया. यहां की जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है. मेरा चरित्र पाक साफ है. मेरे ऊपर अभी तक किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago