देश

UP News: यूपी के छात्र अब पढ़ेंगे पुलवामा हमला और सर्जिकल स्ट्राइक, संशोधन के बाद सिलेबस में किया गया शामिल

UP News: अब उत्तर प्रदेश (UP) के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भारतीय सेना के बहादुरी के किस्से भी पढ़ने को मिलेंगे. नई पीढ़ी को आर्मी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए पाठ्यक्रम में 2019 में हुए पुलवामा हमला और सर्जिकल स्ट्राइक को जोड़ा गया है. ताकि युवी पीढ़ी में देशभक्ति की भावना के बीज बोएं जा सकें. नए सत्र से ही यह बदलाव देखने को मिलेगा.

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत रक्षा अध्ययन विषय के पाठ्यक्रम में संशोधन कर सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा हमला को जोड़ा गया है. अब तक के युद्धों में देश के जवानों को जो जीत मिली है, छात्रों को वह गाथा भी पढ़ने को मिलेगी. प्रदेश सरकार की ओर से रक्षा अध्ययन का पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है.

कमेटी में रक्षा विशेषज्ञ एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत अग्रवाल को भी शामिल किया गया है. इस मामले में प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि फाउंडेशन और ऐच्छिक विषय भी शुरू किया जाएगा. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम एक समान होंगे. तो वहीं 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय खुद ही तैयार कर रहे हैं. पाठ्यक्रम को तैयार कर शासन को भेज दिया गया है. सम्भावना है कि इसी सत्र से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में बदलाव मिले.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर निकली यूपी पुलिस, माफिया बोला- “ये मुझे मारना चाहते हैं”

विद्यार्थी करेंगे सीमा का टूर

प्रो. अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान देने के साथ ही उनको भारतीय सीमा का टूर या ऑनलाइन कोर्स भी कराया जाएगा और पाठ्यक्रम को रुचिकर बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि तैयार किए गए नए पाठ्यक्रम में तीन फाउंडेशन कोर्स, भाषा (हिंदी व अंग्रेजी) के साथ ही युद्ध की अवधारणा को भी पाठ्क्रम का हिस्सा बनाया गया है. वहीं ऐच्छिक विषय के रूप में पर्यावरण परिवर्तन और समस्या, आपदा प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय सम्बंध, भारतीय युद्ध कला, राष्ट्रीय सुरक्षा के सैंद्धांतिक पक्ष, युद्ध का विज्ञान एवं तकनीक में सम्बंध के साथ ही युद्ध का चिंतन भी शामिल किया गया है. विश्व का वर्तमान वातावरण, भारतीय रक्षा संगठन, भू-राजनीति तथा भौगोलिक सैन्य, राष्ट्रीय सुरक्षा की अर्थव्यवस्था, भारत की अपरंपरागत सुरक्षा एवं चुनौतियों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

15 minutes ago

पुरुष कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगी 15 दिन की छुट्टी, जानिए क्या है CM विजय की शर्त?

Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…

21 minutes ago

पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात का वादा, बेटी के जन्म पर सोना देने का ऐलान

SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…

25 minutes ago

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में दुग्ध क्रांति: राजस्थान-गुजरात को पछाड़कर नंबर-1 बना प्रदेश

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उत्तर प्रदेश ने बीते 8 वर्षों में दूध उत्पादन में 40…

43 minutes ago

EXPLAINER: राजा भैया की पूरी कहानी: कुंडा के बाहुबली से सियासत के बड़े खिलाड़ी बनने तक का सफर, समझें पूरी कहानी

Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…

1 hour ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

1 hour ago