देश

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश से मिले बसपा सांसद रितेश पाण्डेय, अटकलों का बाजार गर्म, मायावती को लग सकता है तगड़ा झटका

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर यूपी में राजनीतिक दलों ने बिगुल फूंक दिया है और अपनी-अपनी तैयारी में लगे हैं तो इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बसपा सांसद रितेश पांडेय के बीच हुई मुलाकात ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. उनकी इस मुलाकात ने लोकसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल होने की तमाम चर्चाओं को हवा दे दी है.

बता दें कि रितेश के पिता राकेश पांडेय सपा विधायक हैं. सोशल मीडिया पर अखिलेश और रितेश पांडेय की मुलाकात की एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. 2019 में सपा और बसपा के गठबंधन होने पर रितेश पांडे ने बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था. उनके पिता राकेश पांडे बसपा में थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए और अंबेडकर नगर में जलालपुर सीट से जीते.

वहीं इस मामले में हुई बैठक को लेकर सपा प्रवक्ता ने साफ किया है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के कई लोग सपा में शामिल होना चाहते हैं और ऐसी बैठकें नियमित होती रहती हैं.

बसपा नेताओं ने कहा कि बैठक एक ‘गंभीर’ मामला है और बसपा अध्यक्ष मायावती आवश्यक कार्रवाई करेंगी, क्योंकि पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन कभी बर्दाश्त नहीं किया गया है. तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर रितेश पांडे का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अखिलेश के साथ मुस्कुराते हुए वायरल हुई उनकी फोटो मायावती को तगड़ा झटका देने के लिए काफी है. फिलहाल इस सम्बंध में अभी मायावती का भी बयान सामने नहीं आया है.

बता दें कि जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें बीएसपी सांसद रितेश पांडेय अखिलेश यादव के साथ बैठे हैं और और सांसद रितेश पांडेय एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इससे पहले भी बीएसपी सांसद को लेकर अटकलें शुरू हुई थी. तब जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. बीएसपी सांसद और सीएम योगी के बीच ये मुलाकात लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई थी. हालांकि बाद में बीएसपी सांसद ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेट बताया था. जबकि इससे पहले बजट के बाद सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी.

ये भी पढ़ें- Atique Ahmed: अतीक को साबरमती जेल से यूपी ला रही है पुलिस, MP के शिवपुरी के बाद झांसी की ओर बढ़ रहा है काफिला, सुरक्षा के लिहाज से बदल सकता है UP में रूट

गौरतलब है कि बीएसपी सांसद श्याम सिंह यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे. तब भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने बीएसपी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के संकेत दिए. हालांकि इसके बाद बीएसपी चीफ मायावती ने गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया था. तब उन्होंने अपने जन्मदिन पर एलान किया था कि बीएसपी आगामी चुनाव में अकेले लड़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ताबड़तोड़ FIR में फंसे अनंत सिंह: संख्या इतनी की मोकामा में बढ़ जाएगी मुश्किल

FIR On Anant Singh Mokama: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह…

12 minutes ago

BCCI पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में हुआ फेरबदल, प्रज्ञान ओझा बनें नए अध्यक्ष

बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…

1 hour ago

चुनावी हलफनापे में गलत जानकारी पर वोटर करा सकेगा क्रिमिनल केस: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…

2 hours ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

2 hours ago