देश

UP Politics: राम गोपाल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बताया ‘बुद्धिहीन’, आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर दी चेतावनी

शिवांग तिमोरी

UP Politics: आने वाले साल-2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी जारी है. इसी बीच अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए इटावा पहुंचे सपा सांसद रामगोपाल यादव ने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ा बयान दे डाला है और उनको बुद्धिहीन तक कह दिया है. वहीं आजम खान के जेल में जाने और एनकाउंटर वाला बयान सामने आने के मामले में सपा सांसद ने कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है. इसी के साथ यूपी सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यूपी में जो भी एनकाउंटर हो रहे हैं वे सभी फर्जी हो रहे हैं.

मीडिया से बात करते हुए रामगोपाल यादव से पूछा गया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 2024 में वोट डालना कुएं में वोट डालने के बराबर है. इस पर मौर्य पर निशाना साधते हुए सपा सांसद ने कहा कि ‘जो बुद्धिहीन होते हैं, वह इसी तरह की बात करते हैं.’ इस मौके पर आजम खाने के जेल जाने और उनके द्वारा एनकाउंटर वाला बयान दिए जाने पर पूछे गए सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि यूपी में सभी एनकाउंटर फर्जी हो रहे हैं. इसी के साथ ये भी कहा कि आजम खान के साथ इतना अन्याय हुआ जितना किसी दूसरे नेता के साथ नहीं हुआ है. तो वहीं एनकाउंटर वाले बयान पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आजम खान का किसी भी दशा में एनकाउंटर हुआ तो उसके बाद जो होगा उसकी कल्पना पूरा देश नहीं कर सकता है. इस मौके पर रामगोपाल यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. बता दें कि सोमवार को सपा महासचिव सरदार पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए इटावा पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने चुनाव जीतने का मंत्र अपने कार्यकर्ताओं को दिया. इसी के साथ जनता को सम्बोधित भी किया.

ये भी पढ़ें- UP: वाराणसी में गंगा पार बसाई जा रही टेंट सिटी पर लटकी तलवार, 30 नवंबर तक NGT ने लगाई रोक, अफसरों को फटकार

गाजियाबाद एनकाउंटर को लेकर कही ये बात

कार्यक्रम का आयोजन इटावा के कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में कुर्मी समाज द्वारा किया गया था. मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद ने गाज़ियाबाद एनकाउंटर को लेकर कहा कि इस राज्य में महिलाओं का जीना दूभर हो गया है. कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. यूपी के मुख्यमंत्री को कुछ अधिकारी घेरे हुए हैं और उनको गलत सूचना देते हैं. असलियत तक जानने नहीं देते हैं. इसी के साथ कहा कि यूपी में सभी एनकाउंटर फर्जी हो रहै हैं. अगर किसी को पकड़कर मार दिया जाए तो वह भी हत्या है. तो वहीं केरल में हुए ब्लास्ट को लेकर कहा कि इन लोगो के केंद्रीय मंत्री होने के बाद भी आपके हाथ में सारी संस्थाएं है. जांच से पहले कोई मंत्री बयान दे तो क्या जांच निष्पक्ष हो सकती है. अगर यह लोग सरदार पटेल के रास्ते पर चलते तो देश सोने का हो गया होता.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

2 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

2 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago