अपनी पत्नी भानवी के साथ राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह (फोटो सोशल मीडिया)
UP News: यूपी कि सियासत में रघुराज प्रताप सिंह की पहचान एक नेता से ज्यादा उनके रुतबे और बाहुबल के कारण रही है. यूपी के कुंडा (Kunda) से जनसत्ता पार्टी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह की चर्चा कभी मायावती से अदावत के चलते तो कभी दल बदल के कारण होती रही है. लेकिन इस बार चर्चा का विषय सियासी नहीं बल्कि पारिवारिक है. हालांकि इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ती दिख रही हैं.
काफी समय से यूपी के कुंडा के राज घराने में चल रहा विवाद अब कोर्ट तक जा पहुंचा है. राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने का फैसला किया है और दिल्ली के साकेत कोर्ट में इसके लिए अर्जी भी दाखिल कर दी है. सोमवार को साकेत कोर्ट (Saket Court) के परिवारिक न्यायालय में इस मामले की सुनवाई होगी. दोनों की शादी 1995 में हुई थी. राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह यूपी के बस्ती राजघराने से तालुक रखती है.
भानवी ने दर्ज कराई थी FIR
मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक महीने पहले भानवी ने जोर बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. इस दौरान उन्होंने राजा भैया के मौसेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह के उपर कई आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि उनकी कंपनी का मालिकाना हक कि अक्षय प्रताप ने अपने नाम करा लिया है. भानवी और अक्षय प्रताप साझे में एक कंपनी चला रहे थे. भानवी ने अक्षय प्रताप पर कंपनी के शेयर हथियाने का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ें: Haryana: हादसे में बाल-बाल बचे हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नीलगाय से टकराई कार
राजा भैया ने भानवी पर लगाया यह आरोप
मिली जानकारी के अनुसार भानवी ने एक एफआईआर राजा भैया के ऊपर दर्ज कराई गई थी. मामला 19 नवंबर 2022 का बताया जा रहा है. वहीं राजा भैया ने इस मामले में भानवी पर घरेलु कलह का आरोप लगाया है. मामले में राजा भैया ने तलाक के लिए डिवोर्स पिटीशन दायर किया है. दोनों के बीच तलाक की चर्चा से जिले और प्रदेश का सियासी माहौल भी गरमा गया है.
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…