देश

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के घर से मिले रजिस्टर ने खोले कई राज, कोडनेम की सुलझी गुत्थी! पुलिस ने बताया- कौन है ‘मैडम’ और ‘डॉक्टर’ ?

Atiq Ahmed: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को बड़े सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस को माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी घर से एक रजिस्टर मिला है. जिसमें काफी सारे नाम कोड्स में लिखे हुए हैं. पुलिस ने ज्यातार कोड्स की पहेली को सुलझा लिया है. कोड्स का खुलासा होने के बाद कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. बता दें उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने माफिया डॉन अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी (Ayesha Noori) को भी आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि आयशा ने उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों के फरार होने में मदद की थी.

अब पुलिस को माफिया अतीक अहमद के घर से जो रजिस्टर (Register) मिला है. उसमें ‘मेडम’ कोड नेम के साथ काफी सारे कोड नेम मिले हैं. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि माफिया अतीक की बहन आयशा का नाम कोडवर्ड में ‘मेडम’ रखा गया था.

पुलिस ने कई कोड्स नेम को सुलझाया

अतीक के घर से बरामद हुए रजिस्टर से पुलिस को डॉक्टर, बड़े मियां, छोटे मिया और मैडम समेत कई नाम मिले हैं. पुलिस ने कई कोड्स को झुलसा लिया है. वहीं बचे हुए कोड्स को भी सुलझाया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक अतीक और शूटरों के बीच इन्हीं कोडवर्ड के जरिए बातचीत होती थी. बता दें कि उमेश पाल की हत्या करने के लिए अतीक अहमद ने पहले ही साजिश रच ली थी. उसके पता था कि वारदात को अंजाम तक पहुंचाने के लिए फोन पर बातचीत करनी होगी. जिसके जरिए हम एक दूसरे का नाम नहीं लेंगे और कोडवर्ड में बात करेंगे.

यह भी पढ़ें- Etawah: शिवपाल यादव और बीजेपी विधायक के बीच हुई नोकझोंक, सपा ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, वीडियो वायरल

किसको दिया कौन-सा कोड नेम ?

जानकारी के मुताबिक बरेली जेल में बंद अतीक के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ (Ashraf) को ‘छोटे मियां’ कोडवर्ड दिया गया था. वहीं शूटर गुलाम (Shooter Gulam) को ‘उल्लू’ तो गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) को ‘मुर्गी’ कोड वर्ड दिया गया था. शूटर अरमान बिहार का रहने वाला है, इसलिए उसे ‘बिहारी’ कोड वर्ड दिया गया था. शूटर विजय चौधरी को नाम ‘उस्मान’ रखा गया था. वहीं, अतीक के बेटे असद को ‘राधे’ और पत्नी शाइस्ता परवीन को ‘गॉड मदर’ कोड वर्ड दिया गया था. वहीं इसके अलावा अतीक की बहन आयशा नूरी के पति अखलाक अहमद को ‘डॉक्टर’ कोडनेम दिया गया था.

इन कोड नेम का नहीं हुआ खुलासा

पुलिस के माफिया अतीक के घर से मिल रजिस्टर में जो कॉड्स नेम मिले हैं. उसमें से काफी नामों को सुलझा लिया गया है. हालांकि कुछ नाम अभी भी ऐसे हैं जिनको पुलिस को सुलझाना बाकी है. पंडित, तोता, बल्ली, माया, शेरू, रसिया ये कुछ कोडनेम ऐसे हैं. जिनको पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पायी है.

– भारत एक्सपेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

5 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अन्नदाता को बीज से बाजार तक सुविधा दे रही यूपी की डबल इंजन सरकार- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

5 minutes ago

नागालैंड के डिप्टी सीएम के बेटे कुची रंगकाऊ के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर…

10 minutes ago

अमेरिका के दबाव में पलटा पाकिस्तान? जनरल मुनीर का नया पैंतरा देख भारतीय कूटनीति हलकों में मची हलचल

India Pakistan News: पूर्व पाकिस्तानी राजदूत के दिल्ली पहुंचने से भारत-पाक बैकचैनल कूटनीति की सुगबुगाहट…

11 minutes ago

‘कितनी ट्रेनें रोकेंगे…’ CJP प्रदर्शन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, क्या अपने ही सरकार को दिया संदेश?

Chirag Paswan: CJP प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान ने कहा कि भारत के युवाओं को…

17 minutes ago

प्लेन में ही धर लिए गए Abhijeet Dipke, दिल्ली उतरते ही हिरासत में CJP के तीनों बड़े नेता; छावनी में बदला जंतर-मंतर

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…

31 minutes ago