देश

UP Politics: “यूपी में भी हो जातीय जनगणना”, सीएम योगी के मंत्री संजय निषाद ने रखी ये मांग

UP Politics:  बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद से ही उत्तर प्रदेश में भी लगातार जाति आधारित जनगणना कराए जाने की मांग विपक्षी दल कर रहे हैं. इसी के साथ ही भाजपा के सहयोगी दल भी इसकी मांग को लेकर अपनी आवाज मुखर कर रहे हैं. ताजा बयान सीएम योगी के मंत्री संजय निषाद का सामने आ रहा है. उन्होंने भी जातीय जनगणना की वकालत की है.

उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे निषाद पार्टी प्रमुख व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जातिगत जनगणना को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि, निषाद पार्टी हमेशा से जातिगत जनगणना के पक्ष में रही है. अगर जातीय जनगणना होती है तो इससे उत्तर प्रदेश में सभी जातियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की और कहा कि 1961 सेंसस मैनुअल को आधार बनाकर जातीय जनगणना कराई जाए. इससे पता चल सकेगा कि प्रदेश में किसकी कितनी आबादी है.

उन्होंने झींगा के उत्पादन को लेकर कहा कि आगरा मंडल में खारे पानी का झींगा और मीठे पानी के झींगा का उत्पादन बढ़ रहा है. इसी के साथ कहा कि, इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे. बता दें कि इस मौके पर उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों साथ बैठकर कर योजनाओं की समीक्षा भी की.

ये भी पढ़ें- MP Election: “कांग्रेस को न पड़े एक भी वोट…तो दूंगा 51 हजार रुपये”, चुनाव जीतने के लिए कैलाश विजयवर्गीय ने दिया खुला ऑफर

जनगणना से दूर की जाए जातीय विसंगतियां

संजय निषाद ने पत्रकारों से बात करते हुए ये भी कहा कि मछुआ समाज की सभी उपजातियों को अनुसूचित जाति में गिना जाए और जनगणना के माध्यम से जातीय विसंगतियों को दूर किया जाए. उन्होंने पूर्व की सपा और बसपा सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पूर्व की सपा और बसपा सरकारों ने मछुआ समाज के साथ विश्वासघात किया. मछुआ समाज को पिछड़ा व अनुसूचित आरक्षण के नाम पर उलझाने का काम किया.

लोकसभा चुनाव को लेकर लिया ये फैसला

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेगी. इसी के साथ कहा कि, भाजपा बड़े भाई की भूमिका में रहेगी. उन्होंने ये भी बताया कि, ये निर्णय लखनऊ में तीन दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर में पार्टी द्वारा लिया गया है. हमेशा की तरह उन्होंने इस बार भी कहा कि, हम एनडीए के साथ हैं. साथ ही भाजपा पर भरोसा जताया और कहा कि, विधानसभा चुनाव 2022 की तर्ज पर भाजपा लोकसभा में निषाद पार्टी को सम्मानजनक सीटें देगी. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, बीजेपी में कई ‘विभीषण’ हैं जो पार्टी में रहकर उसी को बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर भरोसा जताया कि, मोदी और योगी निषादों को आरक्षण देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

9 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago