होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
फोटो-सोशल मीडिया
UPSC CSE Prelims Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसकी परीक्षा 28 को हुई थी. UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में करीब 11 लाख 50 उम्मीदवार शामिल हुए थे जिसमें से 14 हजार 624 अभ्यार्थियों को सेलेक्ट किया गया है. यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपीएससी ने सोमवार को एक आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है.
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2023 पास करने वाले कैंडिडेट़्स अब मेन्स परीक्षा में बैठेंगे. इसके लिए उन्हें फॉर्म भरना होगा. यूपीएसी मेन्स अप्लीकेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू होगा. परीक्षा के नियमों के मुताबिक, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र क (Detailed Application Form) फिर से आवेदन करना है. उम्मीदवारों को आगे की जानकारी देते हुए यूपीएससी ने बताया कि डीएएफ क को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी.
यूपीएससी के मुताबिक उम्मीदवारों को यह भी जानकारी दी कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के अंक, कटऑफ अंक और उत्तर कुंजी (answer key), सिविल सेवा परीक्षा 2023 की अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.
संघ लोक सेवा आयोग का अपने परिसर, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा केन्द्र है. उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी या स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से हासिल कर सकते हैं. संघ लोक सेवा आयोग के मुताबिक इसके अलावा उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्य दिवसों के दौरान प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं.
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…