राहुल गांधी के काफिल को ग्रामीणों ने घेरा.
Rahul Gandhi Wayanad Visit: नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को वायनाड पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान जब राहुल गांधी भूस्खलन प्रभावित मुंडक्कई और पुंचिरी मट्टम गांव पहुंचे तो एक अलग ही नजारा देखने को मिला. ग्रामीणों ने राहुल गांधी के काफिले को रोक लिया और उन्हें कार से उतरने के लिए कहने लगे, लेकिन ग्रामीणों की बातों को अनसुना कर राहुल गांधी अपनी कार से आगे बढ़ गए.
ग्रामीणों का कहना था कि राहुल गांधी यहां के सांसद हैं और उन्हें वोट दिया है. अगर उन्हें कार से बाहर न निकलने और कीचड़ में पैर गंदे होने का डर था तो वह यहां पर क्यों आए हैं? आखिर यहां पर देखने के लिए क्या है?
मुंडक्कई और पुंचिरी मट्टम गांव के लोगों ने कहा कि “भाई उन्हें कार रोकने के लिए कहो, हम वही लोग हैं, जिन्होंने उन्हें वोट देकर सांसद बनाया है.” इस दौरान धक्का-मुक्की जैसी स्थिति देखने को मिली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के घर ED कर रही है छापेमारी की तैयारी, बोले- ‘कर रहा हूं इंतजार’; चाय-बिस्कुट से करूंगा स्वागत!
गौरतलब है कि केरल के वायनाड में मंगलवार को भूस्खलन की घटना सामने आई थी. इस घटना में अब तक करीब दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग अभी भी लापता हैं. इस घटना में चार गांव पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं. भूस्खलन के कारण कई घर और सड़कें ध्वस्त हो गईं, तबाही का मंजर देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. तबाही ऐसी कि लोगों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया है. बचाव कार्य जारी है, लेकिन भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यह कार्य प्रभावित हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…
PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…
देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…
Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…
Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…