Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राहुल गांधी के घर ED कर रही है छापेमारी की तैयारी, बोले- ‘कर रहा हूं इंतजार’; चाय-बिस्कुट से करूंगा स्वागत!

Rahul Gandhi on ED Raid: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने दावा किया कि ईडी के अधिकारी उनके घर छापेमारी की तैयारी कर रहे हैं.

Rahul Gandhi

फोटो-IANS

Rahul Gandhi on ED Raid Claims: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखकर सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में दावा करते हुए लिखा कि 29 जुलाई को संसद में दिए गए ‘चक्रव्यूह’ भाषण के बाद ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) उनके घर छापेमारी की प्लानिंग कर रही है. राहुल गांधी ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में आगे लिखा कि वह बांहें खोलकर ईडी के अधिकारियों का इंतजार रह रहे हैं. इसके अलावा राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि ईडी (ED) के अंदरूनी सूत्रों ने उन्हें छापेमारी की जानकारी दी है.

‘खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं…’

बता दें कि राहुल गांधी ने ईडी की रेड को लेकर गुरुवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा- “जाहिर है, 2 में से एक को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा. ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे घर छापेमारी की तैयारी चल रही है. मैं ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं. मैं उन्हें (ईडी के अधिकारियों को) चाय और बिस्कुट खिलाऊंगा.” जानकारी रहे कि राहुल गांधी ने अपने एक्स पोस्ट में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को भी टैग किया है.

’21वीं सदी में नया चक्रव्यूह रचा जा रहा है…’

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते 29 जुलाई को को लोकसभा में बजट पर बोलते-बोलते प्रधानमंत्री पर भी जुबानी हमला बोला था. तब उन्होंने कहा था कि देश के नौजवान, किसान और मजदूर डरे हुए हैं. राहुल गांधी ने कमल के निशाल को हर जगह दिखाने के लिए पीए मोदी की आलोचना भी की थी. साथ ही यह भी दावा किया था कि 21वीं सदी में नया चक्रव्यूह रचा गया है.

राहुल गांधी ने संसद में कहा था “कुरुक्षेत्र में हजारों साल पहले छह लोगों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा था. आज भी केंद्र सरकार में चक्रव्यूह के भीतर छह लोग हैं. आज भी छह लोग भारत को कंट्रोल कर रहे हैं. ये लोग हैं- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अडानी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital