अजमेर, राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेश की गई पवित्र चादर प्रतिष्ठित अजमेर शरीफ दरगाह पहुंची।
Ajmer News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भेजी गई पवित्र चादर लेकर अजमेर पहुंचे. शनिवार को अजमेर दरगाह से करीब 100 मीटर की दूरी पर चादर पहुंचने पर अजमेर अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आतिशबाजी की गई. वहां शाही कव्वाल के साथ कव्वाली गाते हुए वो चादर अजमेर दरगाह में लाई गई.
जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर मखमली चादर पेश कर देश में अमन चैन की दुआ की। इस दौरान जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सन्देश भी पढ़कर सुनाया। अजमेर शरीफ में वीआईपी की चादर आने के कारण पुलिस प्रसाशन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये थे। चादर चढ़ाने के दौरान पुलिस प्रशासन को ज़हिरीन की भीड़ के चलते काफी मशक्कत करनी पड़ी. जन्नती दरवाजे से पदाधिकारी पीएम की चादर लेकर अंदर पहुंचे उसके बाद अजमेर दरगाह के ने अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारी की दास्तान बंदी कर तबरुक भेंट किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 812 वें उर्स मुबारक के अवसर पर ईश्वर से उनके अनुयायियों और अजमेर शरीफ में आए सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी, पीएम ने कहा—भारत के संतों—पीरों और फकीरों ने अपने जीवन आदर्शों व विचारों से जन-जन को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया. लोगों में अमन शांति सद्भावना व भाईचारे का संदेश देते हुए उन्होंने हमारी सांस्कृतिक एकता को सशक्त किया.
पीएम मोदी ने आगे कहा— ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने हमारी संस्कृति परंपरा को और समृद्ध किया. गरीब नवाज के मानवता से जुड़े संदेशों और लोग कल्याण की भावना ने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है. उनके वार्षिक उर्स को हमारी सांस्कृतिक विविधता और मान्यता की उत्सव के रूप में मनाना समाज में आपसी जुड़ाव को और मजबूत करता है।
प्रधानमंत्री के दुआगो वकील गद्दीनाशींन सैयद अफशांन चिश्ती ने ज़ियारत कराई ताबरूक भेंट किया, हाजी सैयद सलमान चिश्ती चेयरमैन चिश्ती फाउंडेशन ने संदेश पड़ा, अंजुमन सैयदज़गादगान के सदर अल्फ़ाज़ सैयद ग़ुलाम किब्रिया साहब ने इज्तेमाई दुआ की। इस मौक़े पर दरगाह से सैयद मेहराज चिश्ती,अंजुमन उपाध्यक्ष सैयद हसन हाशमी,अंजुमन सदस्य सैयद मुनाव्वर , चिश्ती,सैयद सादिक़ अली,सैयद ग़फ़्फ़ार काज़मी,सैयद अल्तमश संजरी,सैयद आदिल हुसैन,वज़ीर चिश्ती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन, एस. एम. अकरम, कौसर जहाँ, यासिर जिलानी, शादाब शम्स चेयरमैन वक़्फ़ बोर्ड उत्तराखंड, डॉ. असलम, कमाल बाबर, फहीम सैफी, वसीम वारसी, धर्मेश जैन,मुंसिफ़ अली ख़ान,शफ़ीक़ ख़ान, ग़ुलाम मुस्तफ़ा क़ुरैशी,अतिक ख़ान,इशरत परवीन, आदि मौजूद रहे।
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…