देश

दिल्ली में आज फिर हो सकती है मूसलाधार बारिश, यमुना के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी, क्या शहर डूब जायेगा?

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं यमुना के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी हो गई है. सोमवार को हई बारिश से यमुना का जलस्तर 205.80 मीटर दर्ज किया गया. इसलिए जिन इलाकों में जलभराव है, वहां लोगों की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं. आईटीओ में एक बार फिर सड़कों पर पानी भरा हुआ नजर आया. कई फीट पानी भरने के कारण वहां कई सड़कें अभी भी बंद हैं.

अगले 48 घंटे में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को जमकर बारिश हुई. देहरादून में भी 1 घंटे की बारिश में सड़कों पर जबरदस्त जलभराव देखने को मिला. मौसम विभाग के मुताबिक आज कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है, जिससे नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ सकता है.

ताज महल तक बाढ़

यमुना का जलस्तर बढ़ने से आगरा में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. ताज महल के व्यू प्वाइंट तक यमुना का पानी पहुंच गया है. इसलिए वहां पर्यटकों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है. हालात को देखते हुए लोगों ने निचले इलाकों को खाली करना भी शुरू कर दिया है. फिलहाल ताज महल को कोई खतरा नहीं है, लेकिन प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: क्या राजस्थान में कांग्रेस को फिर अशोक गहलोत को CM फेस बनाना चाहिए ? सर्वे में मिला चौंकाने वाला जवाब

महाराष्ट्र-राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र में मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने आज मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है. 18-19 जुलाई को बारिश की तीव्रता बढ़ेगी. मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 23 जुलाई तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. 19 से 25 जुलाई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इस दौरान अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज और भारी बारिश की संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

11 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

16 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

32 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

46 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

46 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

49 minutes ago