देश

Weather Update: देश के इन राज्यों में बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में होगी बूंदाबांदी, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates: कईदिनो से पूरे देश के मौसम मिज़ाज बदला हुआ है. वहीं आज  दिल्ली-एनसीआर में  हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है और आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 6 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आईएमडी के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग कि माने तो 7 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान की संभावना है. गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, कर्नाटक और तेलंगाना है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान जोर पकड़ रहा है. आईएमडी ने दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में तूफानी मौसम की भविष्यवाणी की है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें- PAK को 370 और आतंकवाद पर जयशंकर ने दिखाया आइना, बोले- पाकिस्तान की साख उसके विदेशी मुद्रा भंडार से भी ज्यादा गिरी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की आशंका

9 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की आशंका है. इस पर लगातार नजर रखी जा रही है. आईएमडी ने 8 से 12 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा, 8 से 11 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और 10 मई को समान क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है. मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को सलाह दी गई है कि वे 7 मई से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर और 9 मई से दक्षिण-पूर्व और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में न जाएँ.

Dimple Yadav

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

41 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

55 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago