Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश के मैदानी राज्यों में कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानें आपके राज्य का हाल

Delhi-NCR Weather Update: देश के मैदानी राज्य भंयकर शीतलहर की चपेट में हैं. अधिकांश शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है.

Delhi-NCR Weather Update

सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते दिखें लोग. (PIC Credit- ANI)

Delhi-NCR Weather Update: देश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड में कोई कमी नहीं है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, पंजाब, यूपी, हरियाणा, एमपी और उत्तराखंड में तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो शीतलहर और ठंडी हवाओं से आज भी राहत नहीं मिलने वाली है.

राजधानी दिल्ली में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है. सोमवार को दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप भी नहीं निकली. इसलिए लोग घरों में ही दुबके रहे. आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा. कोहरे और शीतलहर के चलते उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं.

एमपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड

देश के मैदानी राज्यों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. एमपी में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. ग्वालियर और खजुराहो में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यहां दिन का अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. ग्वालियर में भी 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया. एमपी के 18 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रिकाॅर्ड किया गया.

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में राम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पहले दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे लोग

राजस्थान कई शहरों में पारा लुढ़का

इधर एमपी के पड़ोसी राज्य राजस्थान में कंपकंपा देने वाली सर्दी रही. सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में रिकाॅर्ड किया गया. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया. वहीं अलवर में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. इसके अलावा अन्य शहरों में भीलवाड़ा में 4 डिग्री, पिलानी में 3.6 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, गंगानगर में 5 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया.

पंजाब में बठिंडा रहा सबसे अधिक ठंडा

देश के उत्तरी राज्य जो कि पहाड़ी इलाके से सटे हुए हैं इन राज्यों में ठंड का असर कुछ ज्यादा ही है. बठिंडा में कल का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब-हरियाणा में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली है. पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फरीदकोट में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.

यह भी पढ़ेंः Ramlala Virajman: रामलला के आभूषणों में इन रत्नों का किया गया है इस्तेमाल, जानें कितने महंगे हैं ये



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital