होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
फिर बदल सकता है मौसम
IMD Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में कल गुरुवार को मौसम सुहावना रहा. अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है. इसके साथ ही चारों ओर बादल छाए रहेंगे, जिससे बढ़ती गर्मी पर लगाम लगेगी. मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 20 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान होगा. इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहेगा. इससे लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिलेगी. 21 मार्च के बाद फिर से तापमान सामान्य हो जाएगा और गर्मी बढ़ने लगेगी. हालांकि इसकी गर्मी इतनी तेज नहीं होगी कि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े.
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियाँ होंगी. वहीं, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. गोवा, केरल और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है.
मुंबई के तापमान में जारी उतार-चढ़ाव के बीच कोरोना के मामले एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं. मुंबई में दो दिनों में कोरोना के 66 नए मामले दर्ज किए गए हैं. मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 35 और बुधवार को 31 नए मामले सामने आए. वहीं, राज्य में 226 नए मरीजों की पहचान हुई है. कोरोना के साथ-साथ सीएचएन3 के मामले बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…