देश

West Bengal: बर्दवान में एक महीने में 300 कुत्तों की मौत, पशुपालन विभाग ने बनाई टीम, लिए जा रहे ब्लड सैंपल

West Bengal: पश्चिम बंगाल से आवारा कुत्तों की मौत का मामला सामने आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक 1 महीने के अंदर तकरीबन 300 आवारा कुत्तों की मौत से पश्चिम बंगाल के बर्दवान ज़िले में हड़कंप मच गया. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जिले के पशुपालन विभाग के विशेष प्रतिनिधि मंडल ने शहर के नगर पालिका के विभिन्न वार्डों का दौरा कर बीमार आवारा कुत्तों के साथ ही साथ मृत कुत्तों के सैंपल जमा किए हैं.

एक महीने में 300 से अधिक कुत्ते की मौत

वही इस मामले में प्रतिनिधि मंडल के एक अधिकारी का कहना है कि मौत के कारण और शुरुआती लक्षण डिस्टेंपर प्रतीत हो रहे हैं. जो एक कुत्ते से दूसरे कुत्ते में फैलता है. इसी कारण से कुत्ते मर जाते हैं. कालना नगर निगम के वाइस चेयरमैन तपन पोल के मुताबिक पिछले कई दिनों से  शहर में 300 से अधिक आवारा कुत्तों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि नगरपालिका की ओर से हर तरह के उपाय किए जा रहे हैं. साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने हर तरह के उपाय करने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़े- UPI Transaction: यूपीआई से गलत अकाउंट में पैसे भेज दिए? जानिए रिफंड के लिए क्या करना होगा

हर गली मोहल्ले में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बता दे 23 नवंबर को मिली जानकारी के मुताबिक अकोला में 5 दिनों में 24 कुत्तों की मौत का मामला सामने आया था 10 साल किसी में 30 कुत्तों को खाने में जहर दे दिया था जहर के कारण इनमें से 24 कुत्तों की मौत हो गई थी वही बचे छह कुत्तों का इलाज जारी है.  कुत्तों को जहर देकर मारने की कई मामले सामने आ चुके हैं. अकोला की एनिमल सामाजिक संस्था ऐसे कुत्तों की तलाश कर उनका रेस्क्यू कर रही है. जिन्हें जहर देकर या फिर उनकी हालत बहुत खराब हो अकोला की हर गली मोहल्ले में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

वही इस मामले में एनिमल सामाजिक संस्था की मेंबर काजल रावत ने बताया कि हर कुत्ता इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाता है. लेकिन लोगों की समझ में शायद इनको मार देना ही सही इलाज दिखता है. जिसकी वजह से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.  काजल की मांग है कि ऐसा करने वालों को जल्द से जल्द पकड़कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

Dimple Yadav

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

1 hour ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

2 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

2 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

2 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

2 hours ago