देश

शुभेंदु सरकार के बजट में महिला, युवा, कर्मचारियों की लॉटरी, MLA के खाते भरे; जानें बंगालियों को क्या-क्या मिला?

West Bengal Budget Highlights: पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में सोमवार (22 जून 2026) का दिन एक नए युग की शुरुआत के रूप में दर्ज हो गया है. नवगठित BJP सरकार ने विधानसभा में अपना पहला पूर्ण और ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है. बजट से पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने पहले बाकायदा पूजा-अर्चना की. इसके बाद बजट के दस्तावेजों को पारंपरिक बंगाली चटाई और जूट से तैयार की गई एक विशेष फाइल में रखकर विधानसभा भवन लाया गया. इस बजट से महिला, युवा, कर्मचारियों की लॉटरी लग गई है. वहीं विधायकों के खाते भी भरे गए हैं.

वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता द्वारा पेश किए गए इस 4 लाख 30 हजार करोड़ के लोक-लुभावन और विकास-उन्मुख बजट में बंगाल की जनता पर पैसों की भारी बारिश की गई है. जिसमें युवाओं, महिलाओं, सरकारी कर्मचारियों और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है, अल्पसंख्यक कल्याण और मदरसा विभाग के लिए फंड घटा दिया गया है.

महिला, युवा, कर्मचारियों की लॉटरी (Suvendu Govt West Bengal Budget)

एक तरफ युवाओं के लिए 1 लाख नौकरियों का पिटारा खुला है, वहीं महिलाओं के लिए 33% आरक्षण और सरकारी कर्मचारियों के लिए 20% डीए (DA) की भारी बढ़ोतरी कर उनकी लॉटरी लगा दी गई है 1 लाख सरकारी नौकरियों में कुल भर्तियों में से 20,000 पद पुलिस विभाग में और 50,000 पद शिक्षकों व शिक्षण कर्मचारियों के लिए होंगे. इन भर्तियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी. इसके साथ ही विधायकों की विकास निधि में भी भारी इजाफा किया गया है.

श्वेत पत्र और कर्ज का खुलासा (Swapan Dasgupta West Bengal Budget)

बजट भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला बोला उन्होंने सदन को जानकारी दी कि वर्तमान में राज्य का खजाना खाली है और नई सरकार को विरासत में 8,15,691 करोड़ का भारी-भरकम कर्ज का बोझ मिला है, जो बंगाल की अर्थव्यवस्था को पंगु बना रहा था.

ये भी पढ़ें: खेल नहीं ‘महाजंग’ होगी: FIFA World Cup में 3 और 6-7 जुलाई के मैच पर क्यों है दुनिया की नजर?

हालांकि, उन्होंने वित्तीय अनुशासन बहाल करने का दावा करते हुए एक बेहतरीन कार्ययोजना पेश की, जिसके तहत राजषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) के 3.40% से घटाकर 2.91% पर लाने का लक्ष्य रखा गया है. बजट के आंकड़ों के अनुसार, सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के संदर्भ में अनुमानित राजस्व घाटे में 1.5% की कमी आई है. वित्त मंत्री ने साफ किया कि इस वित्तीय संकट के बावजूद पूर्व सरकार की ‘अन्नपूर्णा’ जैसी सभी प्रमुख सामाजिक कल्याणकारी योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ जारी रहेंगी.

युवाओं के लिए खोली लॉटरी (West Bengal Budget Big Point)

  • युवाओं को सबसे बड़ी राहत देते हुए विभिन्न विभागों में 1 लाख नई सरकारी नौकरियों की भर्ती की घोषणा
  • 50,000 पद शिक्षकों व शिक्षण कर्मचारियों के लिए और 20,000 पद विशेष रूप से पुलिस विभाग के लिए होंगे
  • सरकारी नौकरियों में ऊपरी आयु सीमा को 5 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है, जो अगले 2 साल तक प्रभावी रहेगा
  • सरकारी नौकरियों में 10% पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे.
  • 1 से 45 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अक्टूबर से ‘भरोसा’ योजना शुरू होगी
  • ग्रेजुएट युवाओं को 3,000 और अन्य को 2,000 मासिक भत्ता दिया जाएगा

कर्मचारियों की बढ़ाई कमाई (West Bengal Budget For Woman)

राज्य कर्मचारियों का DA अब 38%: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 20% की एकमुश्त ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है. 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले इस फैसले के बाद राज्य का कुल डीए बढ़कर 38% हो जाएगा, जिससे केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों का अंतर 22% कम हो जाएगा.

महिला सशक्तिकरण का नया नैरेटिव

शुभेंदु सरकार ने ममता बनर्जी के महिला वोट बैंक के पारंपरिक नैरेटिव को सीधे चुनौती देते हुए केवल कल्याणकारी मदद के बजाय उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का ब्लूप्रिंट खींचा है. घोषित की गई 1 लाख सरकारी नौकरियों में से 33% पद पूरी तरह से महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे.

महिलाओं को राज्य परिवहन की बसों में पूरी तरह से मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई है, जिसके लिए ₹550 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है. इसके तहत महिलाओं को जल्द ही विशेष ‘पिंक कार्ड’ जारी किए जाएंगे. आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 5,000 की भारी वृद्धि की गई है. वहीं सिविक वॉलंटियर्स, विलेज पुलिस, ग्रीन पुलिस और होमगार्ड के पारिश्रमिक में भी 2,000 प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है. अनुबंध ड्राइवरों का वेतन भी बढ़ाकर 16,000 किया जाएगा.

विधायकों के भरे खाते एवं बुनियादी सुधार

विधायक निधि (MLA Fund) में बंपर इजाफा किया गया है. राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक निधि को 70 लाख से बढ़ाकर सीधा 1 करोड़ कर दिया गया है. इसके साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से मिनी इनडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे. सरकार ने राज्य में बहुप्रतीक्षित केंद्रीय स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ को पूरी तरह से लागू कर दिया है, जिससे गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. इसके अलावा, लंबे समय से अटकी पड़ी राज्य की जनगणना को तुरंत शुरू करने के प्रशासनिक आदेश जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: कीर स्टार्मर का इस्तीफा: 10 साल में ब्रिटेन का छठा पीएम हुआ ‘आउट’, अब कौन संभालेगा कुर्सी?

भारत-बांग्लादेश सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चाक-चौबंद करने और फेंसिंग लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को 45 दिनों के भीतर 600 एकड़ जमीन सौंपने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है. राज्य में नए केंद्रीय आपराधिक कानूनों (जैसे भारतीय न्याय संहिता) को पूरी तरह से अपना लिया गया है. साथ ही नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है.

धार्मिक भेदभाव वाली योजनाएं बंद (West Bengal Budget Big Update)

तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त करने का दावा करते हुए मदरसा विभाग और अन्य धर्म-आधारित वित्तीय सहायता वाली योजनाओं के बजट को 5,713 करोड़ से घटाकर 2,165.42 करोड़ किया गया है और ऐसी विसंगतियों को बंद कर सबके लिए समान योजनाएं चलाने का निर्णय लिया गया है. सेवानिवृत्त पत्रकारों को भी ₹5,000 प्रति माह पेंशन देने की घोषणा की गई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

3 hours ago

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को नतीजे! डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा, कैंपस में सियासी पारा हाई

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…

3 hours ago

‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…

3 hours ago

SONIPAT : 6 महीने के बच्चे को गोद से छीनकर नोंचता रहा पिटबुल कुत्‍ता, बचाने आई बुआ को भी कर डाला लहूलुहान

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…

3 hours ago

पाइप उठाते ही कैसे दौड़ गया करंट? मथूरा में करंट लगने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

मथुरा के शेरगढ़ में बोरिंग के दौरान लोहे का पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन…

3 hours ago