Bharat Express DD Free Dish

खेल नहीं ‘महाजंग’ होगी: FIFA World Cup में 3 और 6-7 जुलाई के मैच पर क्यों है दुनिया की नजर?

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 3 और 6 जुलाई के मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. वैश्विक तनाव और जंग के बीच जानिए कैसे नॉकआउट स्टेज (राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16) में आमने-सामने आ सकते हैं अमेरिका और ईरान. देखें पुराना इतिहास

FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026: दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ, फीफा वर्ल्ड कप चल रहा है. मैदान पर सिर्फ फुटबॉल का जादू नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे खतरनाक भू-राजनीतिक जंग की लपटें भी देखने को मिल सकती हैं. यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया बारूद के ढेर पर बैठी है और मिडिल ईस्ट में इजरायल, लेबनान और ईरान के बीच युद्ध चरम पर है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस वैश्विक जंग के दो मुख्य ध्रुव ईरान और अमेरिका इस समय कूटनीतिक और सैन्य मोर्चे पर एक-दूसरे के जानी दुश्मन बने हुए हैं. ऐसे में अब फुटबॉल के मैदान पर इन दोनों कट्टर देशों की संभावित टक्कर को लेकर पूरी दुनिया की सांसें थमी हुई हैं.

भले ही फीफा के आधिकारिक ग्रुप स्टेज शेड्यूल में अमेरिका (ग्रुप D) और ईरान (ग्रुप G) को अलग-अलग रखा गया है, लेकिन नॉकआउट चरण का गणित कुछ ऐसा बैठ रहा है जो खेल के मैदान को ‘कुरुक्षेत्र’ में बदल सकता है. ऐसे में 2 मैच ऐसे हैं जहां दोनों टीमें आमने सामने आ सकती है.

3 और 6-7 जुलाई का वो समीकरण (FIFA World Cup 2026 Knockout Scenarios)

अगर दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अपने प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ती हैं, तो 3 जुलाई और 6 जुलाई 2026 की तारीखें इतिहास की सबसे बड़ी और हाई-वोल्टेज खेल भिड़ंत की गवाह बन सकती हैं. यदि यह मैच हकीकत में बदलता है, तो यह केवल फुटबॉल का मुकाबला नहीं, बल्कि खेल के इतिहास का सबसे बड़ा ग्लोबल इवेंट बन जाएगा. खेल समीक्षकों और कूटनीतिक रणनीतिकारों की नजरें इस समय फीफा के नॉकआउट स्टेज के दो बड़े समीकरणों पर टिकी हैं.

परिस्थिति 1 (3 जुलाई – राउंड ऑफ 32): यदि अमेरिका अपने ग्रुप (D) में दूसरे स्थान पर रहता है और ईरान भी अपने ग्रुप (G) में दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई करता है, तो दोनों टीमों के बीच यह नॉकआउट मुकाबला 3 जुलाई 2026 को डलास के एटीएंडटी स्टेडियम में खेला जाएगा.

परिस्थिति 2 (6-7 जुलाई- राउंड ऑफ 16): यदि अमेरिका और ईरान दोनों अपने-अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहते हैं और नॉकआउट का अपना पहला मैच जीत जाते हैं, तो वे 6 या 7 जुलाई 2026 को ‘राउंड ऑफ 16’ के महा-मुकाबले में सीधे आमने-सामने होंगे.

क्या रहा है पुराना इतिहास? (FIFA World Cup History)

यह पहला मौका नहीं है जब वैश्विक तनाव के बीच ये दोनों टीमें फुटबॉल के मैदान पर आमने-सामने होने की कगार पर हैं. खेल के इतिहास में इनके बीच हुए पिछले मुकाबले केवल खेल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता की जंग रहे हैं. इससे पहले भी दोनों टीमें 2 बार आमने सामने आ चुकी हैं.

  • फ्रांस वर्ल्ड कप (1998) के दौरान जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो उसे खेल इतिहास का सबसे राजनीतिक मैच कहा गया था. उस ऐतिहासिक मुकाबले में ईरान ने अमेरिका को 2-1 से हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था, जिसे ईरान में राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाया गया.
  • पिछले फीफा वर्ल्ड कप (कतर 2022) के ग्रुप स्टेज में भी ये दोनों टीमें आमने-सामने थीं. तब कड़े सुरक्षा घेरे के बीच खेले गए इस बेहद तनावपूर्ण मैच में अमेरिका ने ईरान को 1-0 से मात देकर 1998 की हार का बदला चुकता किया था और ईरान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे शांति का इंतजार है, लड़ाई लेबनान से नहीं’; बेंजामिन नेतन्याहू ने बताई समझौते की शर्त

खेल भावना की सबसे बड़ी परीक्षा (FIFA World US Iran Political Tension)

आज के दौर में जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम, खाड़ी की सुरक्षा और प्रतिबंधों को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं, ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का यह मंच खेल भावना की सबसे बड़ी परीक्षा होने वाला है. 3 और 6 जुलाई की तारीखों के इर्द-गिर्द घूमता यह समीकरण दुनिया के लिए किसी रोमांचक थ्रिलर से कम नहीं है. अब देखना यह होगा कि क्या दोनों टीमें मैदान पर अपनी राजनीतिक कड़वाहट को भुलाकर विशुद्ध खेल का प्रदर्शन कर पाती हैं, या फिर यह संभावित मैच समंदर की जंग को खेल के मैदान में जीवंत कर देगा.

fifa world cup, world cup, fifa 2026,, world cup 2026, 2026 fifa world cup. fifa world cup 2026, fifa world cup games, fifa match, fifa world cup standings, fifa schedule, fifa schedule 2026, fifa world cup schedule, fifa 2026 schedule, fifa world cup 2026 schedule, fifa world cup match, world cup table, fifa world cup 2026 qualifiers, fifa match today, fifa today match, fifa live, today fifa match, fifa world cup football, football world cup, football fifa world cup, fifa world cup 2026 table, fifa matches, fifa world cup stats, fifa world cup live, today fifa world cup match, fifa world cup today match, argentina, fifa world cup 2026 qualifiers table, fifa wc, fifa points table, fifa world cup 2026 live, fifa ranking, fifa world cup matches, fifa score



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read