देश

West Bengal: कालियागंज में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण, शहर में धारा 144 लागू, इंटरनेट पर लगाई गई रोक

Kaliyaganj Case: पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर जिले में हिंसा के बाद बाद धारा 144 लगा दी गई है. इसके साथी कालियागंज शहर इंटरनेट सेवाएं पर रोक लगा दी गई है. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार 23 अप्रैल को शहर के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू की गई थी और यह 30 अप्रैल तक जारी रह सकता है. प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि इस बीच वॉयस कॉल, एसएमएस (SMS) और अखबारों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. गौरतलब है कि 17 साल की लड़की से कथित गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद शहर में हिंसा हुई थी.

वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के उपाध्यक्ष अरुण हलदर (Arun Haldar) ने मृतका के परिजनों से मुलाकात के बाद आरोप लगाया कि सच्चाई को दबाने की कोशिश की गई है. उन्होंने ममता बनर्जी पर वोट बैंक की राजनीति के लिए एक समुदाय को बचाने का आरोप लगाया.

क्या था मामला ?

कालियागंज में एक लड़की के लापता होने के एक दिन बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. जिसको लेकर मंगलवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया था जब भीड़ ने कालियागंज थाने में आग लगा दी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी गई थी. कई लोगों को हिरासत में लिया गया लेकिन पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए मामला की जानकारी देने से मना कर दिया.

यह भी पढ़ें-   ‘असम में अब कोई ट्राइबल उग्रवादी संगठन नहीं’, DNLA और सरकार के बीच शांति समझौते के बाद बोले HM अमित शाह

हिंसा में दो लोगों की हुई मौत

पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज में लड़की की मौत के बाद हिंसा में घायल हुए एक नागरिक पुलिस स्वयंसेवक की गुरुवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मंगलवार को कालियागंज में हुई हिंसा में मिजानुर रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है

बीजेपी ने आरोप लगाया कि रातभर की छापेमारी के दौरान एक 33 साल के व्यक्ति को पुलिस ने मार डाला, इस आरोप को जिला अधिकारियों ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को इलाके में तैनात किया गया है, जहां फिलहाल स्थिति ”शांतिपूर्ण” है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

10 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

16 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

27 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

35 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

53 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

59 minutes ago