होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
KKBKKJ Box Office Collection Day 7: इस साल ईद के माौके पर 4 साल बाद रिलीज हुई सालमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को अच्छी ओपनिंग मिली थी. इसके बाद शनिवार और रविवार को बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने सिल्वर स्क्रीन पर जादू चलाया और फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया. हालांकि उसके बाद से फिल्म उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर रही है और हर दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. आइए यहां जानते हैं ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को कितने करोड़ की कमाई की है.
सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है, जबकि सलमान की नई रिलीज फिल्म उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में विफल रही है. वहीं पहले वीकेंड का अच्छा कलेक्शन करने के बाद वीकडेज में हर दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, गुरुवार यानी रिलीज के सातवें दिन ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं.
SacNilk की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने रिलीज के सातवें दिन गुरुवार को महज 3.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इससे फिल्म की कुल कमाई अब 90.15 करोड़ रुपये हो गई है.
‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर रही है लेकिन यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. उम्मीद की जा रही है कि इस वीकेंड सलमान खान की फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, राघव जुयाल, शहनाज गिल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम सहित कई अन्य कलाकार हैं.
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…