फोटो ANI
Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने में अब मात्र चंद घंटे ही बचे हैं. ऐसे में साज-सज्जा का कार्य भी पूरा होने को आया है और अब मंदिर प्रांगण को में धुलाई का कार्य जारी है. इस सम्बंध में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें भव्य राम मंदिर की झलक दिखाई दे रही है. तो दूसरी ओर अयोध्या में मेहमानों के पहुंचने का भी सिलसिला लगातार जारी है. इसी बीच बाबा रामदेव भी अयोध्या पहुंच चुके हैं और उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए उन लोगों पर निशाना साधा है, जिन्होने अधूरे राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कराने को लेकर देश में अनिष्ट होने की बात कही है. इस पर बाबा रामदेव ने कहा कि, “जहां राम हैं, वहां पर अनर्थ नहीं हो सकता.”
बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, आज पूरा देश राममय हो गया है और रामलला टेंट से राम मंदिर में आ रहे हैं. ये सनातन का उत्सव है, ये सदियों की प्रतीक्षा पूरी हुई है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि अपने देश में राम राज्य आ चुका है और भव्य और दिव्य रुप से आने वाला है. इसी के साथ ही राम मंदिर और भगवान राम का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि, “जो राम का विरोध करता है वो साधू नहीं हो सकता. 22 जनवरी सनातन सांस्कृतिक संविधान का, लोकतंत्र का महापर्व है. धर्मनिरपेक्षता जैसा कुछ है ही नहीं.” बाबा रामदेव ने आगे कहा कि, जो लोग राम का नाम नहीं लेते थे वो भी कहते हैं कि राम के काम में कोई विघ्न नहीं आना चाहिए. इसके अलावा विरोधियों को लेकर वह बोले कि, राम जी के समय भी राम जी का विरोध करने वाले थे. कुछ लोग कहते हैं कि जहां प्राण प्रतिष्ठा हो रही है वो अधूरे मंदिर में हो रहा है, इसलिए अनर्थ हो जाएगा. जहां राम हैं वहां अनर्थ नहीं हो सकता है, हम राम विमुख हो गए थे या हमें राम विमुख कर दिया गया, इसलिए देश में राजनीतिक अनर्थ हुआ. बता दें कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बाबा रामदेव के साथ बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहे. तो वहीं कुमार विश्वास भी इस मौके पर उपस्थित रहे. इस दौरान राम की भक्ति में डूबे हुए वह दिखाई दे रहे थे.
सोमवार को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में मेहमानो के पहुंचने का सिलसिला जारी है. ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद, योग गुरु बाबा रामदेव, साध्वी ऋतंभरा, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, युग पुरुष परमानंद, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य के परासरण,स्वामी चिन्मयानंद, डांडी स्वामी, विधायक पूर्णेश मोदी व संत विशोकानंद, कुमार विश्वास फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, अक्षरा सिंह सहित तमाम लोग अयोध्या पहुंच चुके हैं और राम मंदिर का सुंदर नजारा निहार रहे हैं. मालूम हो कि, अयोध्या में आने वाले मेहमानों को होटलों में ठहरने के साथ ही रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग टेंट सिटी और आश्रमों में भी रुकने की व्यवस्था की गई है. कुछ विशिष्ट संत निर्मोही अखाड़े में प्रवास कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…