देश

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान- ‘राहुल गांधी की यात्रा देखकर घबरा गए हैं BJP के लोग’, बोले- मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊं

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: पूर्वोत्‍तर भारत से पश्चिमी भारत के लिए निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ असम से होकर गुजर रही है. आज दोपहर को राहुल गांधी असम में आमजन को संबोधित करते नजर आए. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है. खरगे का कहना है कि राहुल की यात्रा को देखकर भाजपाई घबरा गए हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में कहा, “राहुल गांधी की यात्रा इतनी अच्छी चल रही है कि इसे देखकर भाजपा के लोग घबरा गए हैं. और, उन्होंने हमारे PCC अध्यक्ष पर हमला किया..मगर मैं बता देना चाहता हूं कि राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं.”

जो बिल्ली कभी हमारे पास थी, अब हम पर ही मिमिया रही

खरगे बोले- “राहुल गांधी कांग्रेस के सिपाही हैं और कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- यह ‘मेरी बिल्ली मुझसे ही म्याऊं’ जैसा है. जो बिल्ली कभी हमारे पास थी…वह अब हम पर ही म्याऊं-म्याऊं कर रही है. हमने ऐसे कई लोगों को देखा है.

यह भी पढिए- Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी बोले- हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता, यहां का CM सबसे भ्रष्ट

सोनिया के पुत्र ने कहा- यह यात्रा राहुल गांधी की यात्रा नहीं

वहीं, यात्रा के दौरान सोनिया गांधी के बेटे एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ”यह पूरा देश और असम जानता है कि आपके मुख्यमंत्री (सीएम हिमंत बिस्वा सरमा) और उनका पूरा परिवार सबसे भ्रष्ट लोग हैं…यह यात्रा राहुल गांधी की यात्रा नहीं है, यह यात्रा असम की जनता की आवाज की यात्रा है.”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

22 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

26 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

47 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago