देश

2024 के लिए कांग्रेस का पीएम उम्मीदवार कौन? कांग्रेस नेता Shashi Tharoor ने बता दिया

Shashi Tharoor: लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए INDIA गठबंधन ने कमर कस ली है. हालांकि, विपक्ष की ओर से पीएम फेस कौन होगा इस पर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है. इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बता दिया है कि अगर 2024 के लोकसभा चुनावों में INDIA गठबंधन सत्ता में आता है तो कांग्रेस भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी या पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को नामित कर सकती है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनावों के नतीजे आश्चर्यजनक हो सकते हैं .

INDIA के नेताओं को किसी को चुनना होगा: थरूर

थरूर ने कहा, “इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा. मुझे लगता है कि एक बार परिणाम आ जाएगा, तो क्योंकि यह एक गठबंधन है और एक पार्टी नहीं है, उन पार्टियों के नेताओं को एक साथ आना होगा और किसी को चुनना होगा.” उन्होंने कहा, “लेकिन मेरा अनुमान है कि कांग्रेस पार्टी से या तो खड़गे होंगे, जो भारत के पहले दलित प्रधानमंत्री होंगे, या राहुल गांधी.

गौरतलब है कि कोऑर्डिनेशन कमेटी को भी जोड़ लें तो इंडिया गठबंधन की अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं. पटना, बेंगलुरु और मुंबई में बड़े नेताओं की बैठक के अला…अलावा कोऑर्जडिनेशन कमेटी की बैठक नई दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर भी हुई थी. इन चार बैठकों के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए चेहरे की क्या बात करें. सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी नहीं निकल पाया है.

यह भी पढ़ें: Same Sex Marriage Verdict: समलैंगिक विवाह को नहीं मिलेगी मान्यता- LGBTQ समुदाय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

जातीय जनगणना कराके नीतीश ने खेला बड़ा कार्ड!

हाल ही में, बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले गांधी जयंती पर बिहार जाति जनगणना प्रकाशित करके एक बड़ा कार्ड खेला है. 2024 के लोकसभा चुनाव को नहीं भूलना चाहिए! जाति-आधारित सर्वेक्षण का आदेश पिछले साल तब दिया गया था जब केंद्र की मोदी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह जनगणना के हिस्से के रूप में एससी और एसटी के अलावा अन्य जातियों की गिनती नहीं कर पाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

6 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago