देश

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर चयन समिति की बैठक आज, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता, सर्च कमिटी ने भेजी नामों की लिस्ट

Election Commission: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए चुनाव आयुक्त की तलाश तेज हो गई है. जिसको लेकर सर्च कमेटी ने चयन समिति को नामों की लिस्ट भेज दी है. इस लिस्ट में ईडी के पूर्व डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और निवर्तमान NIA चीफ दिनकर गुप्ता का नाम शामिल है. इन दो नामों के अलावा सर्च कमेटी ने पूर्व सीबीडीटी मुखिया पीसी मोदी, जेपी महापात्र और राधा एस. चौहान के नाम भी चयन समिति को भेजे हैं.

बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी

चुनाव आयोग में इलेक्शन कमिश्नर के दो पद खाली हैं. इन दोनों पदों पर नियुक्ति की जानी है. जिसको लेकर सर्च कमेटी ने नामों की लिस्ट चयन समिति को भेजी है. वहीं आज यानी कि 14 मार्च को चयन समिति की बैठक भी होने वाली है. इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. बैठक में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अलावा विपक्षी दल के नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल होंगे.

सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

इसी बीच चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है. याचिका पर जस्टिस संजीव खन्ना के नेतृत्व वाली बेंच सुनवाई करेगी. एडीआर ने इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फैसले के अनुसार चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के निर्देश दिए जाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन से अलग हो सकती है RJD, सीट शेयरिंग पर अटकी बात, 30 सीटों पर तेजस्वी ने ठोका दावा

अरुण गोयल ने पद से दिया था इस्तीफा

बता दें कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने बीते दिनों अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले इसी साल फरवरी महीने में चुनाव आयुक्त अनूप पांडे अपने पद से रिटायर हो गए थे. अब अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद दो पद खाली हो गए हैं. तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग में अभी फिलहाल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही चुनाव का सारा कामकाज संभाल रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

16 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

19 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

36 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago