Categories: देश

Viral Video: नहीं देखी होगी ऐसी लड़ाई! दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच हुई तीखी बहस, बैग से निकालकर एक ने दूसरे पर छिड़क दिया पेपर स्प्रे

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान अक्सर अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिल जाती है. वहीं इन दिनों दिल्ली मेट्रो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है. पिछले दिनों कुछ कंटेंट क्रिएटर्स को यूनिक कंटेंट बनाने और वायरल करने की कोशिश में दिल्ली मेट्रो के अंदर अजीब हरकतें करते देखा गया था. जिसके बाद हाल ही में एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बेहद छोटे कपड़े पहने नजर आ रही थी. इस समय दिल्ली मेट्रो के अंदर मारपीट के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

अक्सर आपने दिल्ली की गलियों में लोगों को आपस में लड़ते देखा है. वहीं, दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक फाइट सीन इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें लड़कों की जगह दो औरतें हैरान करने वाले तरिके से आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं. जिसके बाद एक महिला दूसरी महिला पर मिर्ची स्प्रे छिड़कती नजर आई. जिससे दूसरी महिला की आंखें बुरी तरह सर्द हो गईं. यह वीडियो फिलहाल थोड़ा पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर हाल ही में #Delhimetro ट्रेंड होने के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Corona Virus: भारत में सितंबर 2022 के बाद से सबसे ज्यादा कोरोना के मामले, सामने आए 4435 नए केस, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दलीले सुनने को तैयार सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली मेट्रो में लड़ती महिलाएं

आमतौर पर महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए अपने साथ पेपर स्प्रे लेकर घर से बाहर निकलती हैं. ऐसे में दिल्ली मेट्रो के अंदर दो महिलाओं के बीच हो रहे झगड़े के बीच एक महिला को मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल करते देख यूजर्स काफी हैरान हैं. वीडियो को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो में दो महिलाएं दिल्ली मेट्रो के अंदर एक सीट के लिए आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

16 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

27 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

41 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago