देश

Empowered Women of India: स्वास्थ्य और महिला उद्यम के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डॉ. रश्मि गुप्ता को मिला सम्मान

Felix Hospital Noida News: स्वास्थ्य और महिला उद्यम के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए फेलिक्स हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता को केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें पुणे के वेस्टिन कोरेगांव पार्क में 27 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

डॉ. रश्मि गुप्ता उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली हैं, उन्होंने अपनी प्राम्भिक शिक्षा भी वहीं से सरकारी स्कूल से प्राप्त की। वो कहती हैं कि मेरा जन्‍म एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ, इसलिए अपनी शिक्षा दौरान बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्‍होंने कहा- मेरा बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था, मैंने उसे साकार भी किया। मैंने आगरा मेडिकल कॉलेज से MBBS करने के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज से नवजात शिशु एवं बाल रोग (पीडियाट्रिक) में विशेषज्ञता हासिल की।

डॉ. रश्मि गुप्ता ने पहले 2BHK फ्लैट में खुद का क्लीनिक खोला। क्लीनिक में काम करने के साथ ही वो कई हॉस्पिटल्स में प्रैक्टिस भी करती रहीं। कहा जाता है कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के कारण उनका क्लीनिक बंद करवा दिया गया। बाद में उन्‍होंने फेलिक्स हॉस्पिटल की नींव रखी। डॉ. रश्मि बताती हैं कि उन्‍होंने 50 बेड से अस्पताल को 200 बेड तक पहुंचाया और अगले लगभग 2 साल में वो इस अस्पताल को 700 बेड तक बढ़ाने वाली हैं।

ऐसे हॉस्पिटल की नींव डाली, जिसमें 70% कर्मचारी महिला

आज फेलिक्स हॉस्पिटल दिल्ली-एन सी आर के बड़े हॉस्पिटलों में शुमार है। खास बात यह है कि इस हॉस्पिटल में 70 प्रतिशत कर्मचारी महिला हैं। अस्पताल के अधिकतर विभाग महिलायें ही देख रही हैं। एक महिला कर्मचारी ने बताया कि यहाँ डॉ रश्मि द्वारा महिलाओं को विशेष अहमियत दी जाती है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। इतना ही नहीं, डॉ रश्मि गुप्ता सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेतीं हैं। वह कई एनजीओ के साथ मिलकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजर्गों के विकास के लिए कार्य करती हैं।

सामाजिक कायों में भी डॉ रश्मि ने अदा की भूमिका

फेलिक्स हॉस्पिटल के प्रबंधन का दावा है कि उन्‍होंने कोरोना महामारी की मुश्किल घड़ी में जनता तक हर संभव मदद पहुंचाई। कोरोना से लड़ने के सभी मापदंडों को समझाते हुए टेस्टिंग से लेकर, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग, मेडिकल किट घर पहुंचना, होम आइसोलेशन, टेली कंसल्टेशन और मरीजों के घर तक ऑक्सीजन पहुंचाने और 24X7 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर एवं 24X7 ड्राइव थ्रू की शुरुआत कर देश को इस महामारी से बचाने में प्रयास किए। फ़ेलिक्स अस्पताल समय-२ पर फ्री हेल्थ चेक अप शिविर, फ्री डॉक्टर कंसल्टेशन, फ्री फुलबॉडी चेक अप आयोजित करता रहता है, ताकि समाज का हर हिस्सा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सके।

सरकार से सम्मानित होने के बाद हौसला और बढ़ा

डॉ रश्मि गुप्ता ने महिलाओं के लिए वर्क लाइफ बैलेंस, SCHEDULING एंड TIME MANAGMENT के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां बेटों से कमतर नहीं हैं। सड़क पर यातायात संभालने से लेकर संसद तक में महिलाएं अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। देश के लिए मेडल लाना हो या मरीजों की स्‍वास्‍थ्‍य सेवा करना, सभी जगह महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर अपने लिए नए मुकाम बनाने में कामयाब हो रही हैं। ऐसे में जब महिलाओं को उनकी उपलब्धि पर इस तरह से सम्मानित किया जाता है तो उनका हौसला और भी बढ़ जाता है।

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

17 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

35 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago