Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: ज्ञानवापी पर बोले CM योगी- ‘त्रिशूल मस्जिद में क्या कर रहा…? ऐतिहासिक गलती पर समाधान को आगे आएं मुस्लिम’

CM Yogi On GyanVapi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर को लेकर बड़ी बात कही है. मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि ज्ञानवापी में हिंदू धर्म के प्रतीक चिह्न हैं. अब अगर उसे मस्जिद कहेंगे, तो विवाद होगा. आइए जानते हैं कि उन्‍होंने किस तरह के सवाल उठाए हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर बड़ा बयान दिया.

CM Yogi Adityanath On GyanVapi: ज्ञानवापी मंदिर-मस्जिद विवाद की हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक विस्फोटक बयान दिया है. मुख्यमंत्री योगी ने ज्ञानवापी को मस्जिद कहने पर आपत्ति जताते हुए दो टूक कहा, “त्रिशूल मस्जिद में क्या कर रहा है?” मुख्यमंत्री ने ANI के पॉडकास्ट में कहा, ”ज्ञानवापी को अगर मस्जिद कहेंगे, तो विवाद होगा. भगवान ने जिसको दृष्टि दी है, वह देखे न. त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है?”

ANI को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी ने ये भी कह डाला कि मुस्लिम समाज को ऐतिहासिक गलती दुरुस्त करनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा, ”मस्जिद में त्रिशूल और मूर्तियां हमने तो नहीं रखीं. आप देखिए वहां पर ज्योतिर्लिंग हैं, देवप्रतिमाएं हैं. पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्ला कर क्या कह रही हैं?”

मुख्‍यमंत्री ने ये भी कहा कि ‘इस मामले में मुस्लिम पक्ष को आगे आना चाहिए और उन्हें कहना चाहिए कि उनके पुरखों से ऐतिहासिक गलती हुई है, और अब उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो.’

“ज्ञानवापी के अंदर देव प्रतिमाएं, त्रिशूल हैं”
मुख्‍यमंत्री योगी ने ANI के इंटरव्यू में 31 जुलाई, सोमवार को कहा, “मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि साहब… ऐतिहासिक गलती हुई है. उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो.”

6 साल से यूपी में दंगा नहीं हुआ- सीएम योगी
ज्ञानवापी के मुद्दे के अलावा मुख्‍यमंत्री योगी ने उत्‍तर प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था को लेकर भी बयान दिया. उन्‍होंने कहा, ‘मैं 6 साल से ज्यादा समय से उत्‍तर प्रदेश का मुख्‍यमंत्री हूं. वहां पिछले 6 साल में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ. बड़ी-बड़ी बात करने वाले ये लोग देखें तो कैसे चुनाव होने हैं. उत्‍तर प्रदेश के चुनाव देखिए और पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हुए, क्या हाल हुआ. वे लोग पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं देश को.’

यह भी पढ़ें: बनारस में शिया-सुन्नी मुसलमानों में हुई लड़ाई, जमकर हुए पथराव में फूटे कइयों के सिर, 12 से ज्यादा गाड़ियां तोड़ी, पुलिस को भी बनाया निशाना, अब कर्फ्यू जैसा हाल

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital