देश

Maharastra: जुड़वा बहनों से शादी करके फंसा युवक, पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ दर्ज किया केस, जानें क्या कहता है कानून

Maharastra: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से अनोखा मामला सामने आया है. जहां पर मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही शख्स से शादी कर ली. हालांकि इस शादी से दोनों ही बहनों को कोई दिक्कत नहीं है. दोनों बहन इस शादी खुश है. इनकी शादी का वीडियो भी सोशली मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों बहन काफी खुश नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वीडियो में दोनों बहन एक साथ शख्स को माला पहनाती हुई नजर आ रही हैं. लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. कई लोगों की तरफ से इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है. इसके साथ ही लोग इस मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

हालांकि, दोनों बहनों की शादी की खुशी ज्यादा समय तक नहीं चली. क्योंकि शुक्रवार को मालशीरास तहसील में हुई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसको लेकर पुलिस से इसकी शिकायत की गई है. SP सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने बताया कि शख्स का नाम अतुल अवताड़े है जिसकी शादी दो दिसंबर को हुई थी.

भारतीय कानून शादी में बना रोड़ा

महाराष्ट्र के सोलापुर में दो सगी बहनों ने अतुल अवताडे नाम के शख्स से शादी की. बता दें कि दोनों बहने आई.टी (IT) सेक्टर से जुड़ी हुई हैं. दोनों ने अपनी पसंद से शादी की है और दोनों से पक्ष को ये रिश्ता मंजूर है. लेकिन भारतीय कानून इसकी इजाजत नहीं देता है. इसलिए इस मामले में FIR दर्ज हो गई है. पुलिस ने लड़के के खिलाफ धारा 494 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है.

सोलापुर में दो जुड़वा बहनों से शादी करने पर दूल्हे अतुल पर केस दर्ज हो गया है. ये केस इसलिए दर्ज हुआ क्योंकि उसने दो शादियां कीं, जब हिंदुओं में दो शादियों की मनाही है.

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav kidney Transplant: लालू यादव की सेहत के लिए तेज प्रताप ने किया रूद्राभिषेक, पिता को याद कर लिखा भावुक पोस्ट

सोलापुर में शादी का हुआ आयोजन

सोलापुर में दोनों बहनों की शादी आयोजित हुई थी. इस शादी में लड़कियों की मां भी शामिल हुई थी. लड़कियों के पिता देहांत पहले ही हो चुका था. लड़कियां अपनी मां के साथ रह रही थीं. हालांकि, लोगों के लिए हैरान करने वाली बात ये है कि दूल्हा-दुल्हन के परिवार भी इस शादी के लिए राजी हो गए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

5 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

6 hours ago