देश

भारत में युवा बेरोजगारी दर 10.2% पर, यह वैश्विक स्तर से कम: सरकार

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने संसद में बताया कि भारत में युवा बेरोजगारी दर 2023-24 में 10.2% रहेगी. करंदलाजे ने 25 नवंबर को लोकसभा में सांसदों को दिए अपने लिखित जवाब में कहा कि यह दर वैश्विक स्तर से कम है.

WPR  2023-24 में 41.7% पहुंचा

ताजा पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023-24 के लिए देश में 15-29 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए अनुमानित बेरोजगारी दर 10.2 प्रतिशत है, जो वैश्विक स्तर से कम है. इसके अलावा, रोजगार का संकेत देने वाले युवाओं के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) 2017-18 में 31.4 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 41.7 प्रतिशत हो गया है.

उल्लेखनीय है कि PLFS रिपोर्ट भारत में रोजगार/बेरोजगारी संकेतक का आधिकारिक डेटा स्रोत है. यह सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा किए गए वार्षिक सर्वेक्षण पर आधारित है.

महिलाओं की और भागीदारी के लिए उठाए कदम

रोजगार राज्य मंत्री ने ये भी बताया कि रोजगार सृजन के साथ-साथ रोजगार क्षमता में सुधार करना भी सरकार की प्राथमिकता है. सरकार ने कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय किए हैं.

उन्होंने कहा, “सरकार ने महिला श्रमिकों के लिए समान अवसर और अनुकूल कार्य वातावरण के लिए श्रम कानूनों में अनेक प्रावधान शामिल किए हैं, जिसमें मातृत्व अवकाश, कार्य घंटे में लचीलापन, समान वेतन आदि शामिल हैं.”

दुनिया भर में युवा बेरोजगारी दर 15.6 %

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने अपनी वैश्विक रिपोर्ट ट्रेंड्स फॉर यूथ, 2022 में बताया है कि 2021 में दुनिया भर में युवा बेरोजगारी दर 15.6 प्रतिशत थी. इसके अलावा, 2023 में ILO द्वारा प्रकाशित विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुक ट्रेंड्स, 2024 के अनुसार, वैश्विक स्तर पर युवा बेरोजगारी दर 13.3 प्रतिशत थी.


ये भी पढ़ें: Australia में सोशल मीडिया को लेकर कानून तैयार, अब 16 साल से कम के बच्चे नहीं कर सकेंगे इसका इस्तेमाल


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago