Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Australia में सोशल मीडिया को लेकर कानून तैयार, अब 16 साल से कम के बच्चे नहीं कर सकेंगे इसका इस्तेमाल

ऑस्ट्रेलिया के दोनों संसदीय सदनों में द्विदलीय समर्थन के साथ विधेयक पारित हो चुका है. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से जल्द ही युवा किशोरों को अकाउंट बनाने से रोकने के लिए उचित कदम उठाने की उम्मीद है.

ऑस्ट्रेलियाई सांसदों ने गुरुवार (28 नवंबर) को 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से प्रतिबंधित करने के लिए ऐतिहासिक विधेयक पारित किए, जिससे फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसी लोकप्रिय प्लेटफॉर्मों पर दुनिया की सबसे कड़ी कार्रवाई को मंजूरी मिल गई.

ऑस्ट्रेलिया के दोनों संसदीय सदनों में द्विदलीय समर्थन के साथ विधेयक पारित हो चुका है. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से जल्द ही युवा किशोरों को अकाउंट बनाने से रोकने के लिए उचित कदम उठाने की उम्मीद है.

न मानने पर लगेगा जुर्माना

इन प्लेटफॉर्मों पर कानून का अनुपालन न करने के लिए 5 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. हालांकि, साइटों ने कानून को “अस्पष्ट”, “समस्या से भरी” और “जल्दबाजी में बनाया गया” बताया है.

यह कानून बुधवार को संसद के निचले सदन से पारित हुआ और गुरुवार देर शाम सीनेट से पारित हुआ. अब यह कानून बनने के लिए लगभग तय है.

प्रधानमंत्री अल्बानीज ने क्या कहा ?

अगले साल की शुरुआत में चुनाव की उम्मीद कर रहे प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने नए नियमों का उत्साहपूर्वक समर्थन किया है. उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई माता-पिता का इस कानून को समर्थन है.

पीएम अल्बानीज ने सोशल मीडिया को “दबाव का मंच, चिंता का कारण, घोटालेबाजों का वाहन और सबसे बुरी बात, ऑनलाइन शिकारियों का साधन” बताया. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि युवा ऑस्ट्रेलियाई “अपने फोन से दूर होकर फुटबॉल और क्रिकेट के मैदान, टेनिस और नेटबॉल कोर्ट और स्विमिंग पूल में खेलें.”


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में सांप्रदायिक हिंसा जारी, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 100 से अधिक


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital